बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने RSS प्रमुख और प्रदेश के भाजपा सांसदों पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा शुरू होते ही मोहन भागवत मजार और मस्जिद घूमने लगे है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेंत सभी सांसद पेट्रोल_डीजल, रसोईगैस की बढ़ती कीमत, मंहगाई और बंद ट्रेनों को लेकर बोलती बंद है। उन्हे अपने नेताओं से सवाल पूछना चाहिए।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रतनपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को अभी दो सप्ताह भी नही हुए है RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मस्जिद और मजार घूमना शुरू कर दिया है। इसीलिए कांग्रेस हमेशा से कहती रही है कि भारत की विविधता में ही उसकी ताकत है। देश में नफरत के लिए कोई स्थान नहीं है। भाजपा नफरत फैलाने वाली पार्टी है। फ्लाइट और ट्रेन बन्द होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में भाजपा के सांसदों को चुप नहीं रहना चाहिए। लेकिन सारे संसद चुप है। एक सांसद तो प्रदेश अध्यक्ष हैं, कम से कम उन्हे तो जनहित मुद्दे उठाने चाहिए। लेकिन उन्हें सिर्फ राज्य सरकार से ही सवाल पूछना आता है। केन्द्र सरकार और अपने नेता से भी पूछे की भोपाल फ्लाइट को क्यों बन्द किया गया ? महीनों से ट्रेने बन्द क्यों है ? उन्हें मुंह खोलना चाहिए और जनता के हित के लिए आगे आना चाहिए। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की मूल्यवृद्धि समेत मंहगाई पर सवाल करना चाहिए। मगर जनता से जुड़ी समस्या को लेकर मुंह नहीं खोलते हैं।
प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल पहले बनी सड़कें खराब हो चुकी है। सरोज पांडेय मेरा आड़ लेकर अपनी बात कह रही है। उनमें खराब सड़क के लिए जिम्मेदार डॉ रमन सिंह के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं है। राजस्थान में सियासी जंग के सवाल पर भूपेश ने बताया कि कांग्रेस में लोकतंत्र है, यहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन किया जाता है। पूरे देश को पता है कि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव होने वाला है। कोई बताए कि भाजपा में कब कौन अध्यक्ष बन जाता है किसी को पता होता है। नड्डा दूसरी बार अध्यक्ष बन गए.किसी ने उनसे पूछा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
