

अपेक्स बैंक के अध्यक्ष एवं नेफसकाब मुम्बई के राष्ट्रीय संचालक बैजनाथ चन्द्राकर 28.09.2022 को नवी मुम्बई स्थित नेफसकाब मुख्यालय पहुचे। नेफसकाब के प्रबंध संचालक बी सुब्रह्मण्यम द्वारा बैजनाथ चन्द्राकर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बैजनाथ चन्द्राकर द्वारा सुब्रमण्यम को छत्तीसगढ़ की सहकारिता पर केंद्रित नई सोच-नई पहल स्मारिका भेट किया गया। बैजनाथ चन्द्राकर ने नेफसकाब के प्रबंध संचालक बी.सुब्रमण्यम को अवगत कराया कि अपेक्स बैंक की नवीन शाखा खोलने की अनुमति रिजर्व बैंक स्तर पर लंबित है। बैजनाथ चन्द्राकर ने कहा कि अपेक्स बैंक रायगढ़ एवम जशपुर जिले में दूरस्थ आदिवासी अंचल तमनार, सरिया व बगीचा में नवीन शाखा खोलकर बैंकिग सुविधाओं का विस्तार करना चाहती है। श्री सुब्रमण्यम ने अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर को आश्वस्त किया है कि इस संबंध में नाबार्ड, रिजर्व बैंक तथा भारत सरकार से आवश्यक पहल किया जावेगा। श्री चन्द्राकर द्वारा नेफस्काब के प्रबंध संचालक को अवगत कराया गया कि छत्तीसगढ़ में 725 नवीन सहकारी समितियों में गोदाम सह आफिस निर्माण के लिए नाबार्ड की आर.आई.डी. एफ.योजना के तहत छत्तीसगढ़ शासन के माध्यम से 185 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है एवम कार्य प्रगति पर है। साथ ही बैजनाथ चन्द्राकर ने अवगत कराएं कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सहकारिता के माध्यम से संचालित किसानों, खेतिहर मजदूरों, वनांचल आदिवासियों एवम महिलाओं के हित मे क्रियान्वित योजनाओ के संबंध में वृहद जानकारी दी गई।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 26, 2026करोड़ों की सरकारी जमीन मे कब्जा, कलेक्टर की भूमिका संदिग्ध, नवजात बच्ची को लेकर महिला पार्षद बैठी अनशन में
बिलासपुरNovember 25, 2026टीएल की बैठक : कलेक्टर ने टेढ़े खम्भों, टूटे और झूलते तारों को जल्द सुधारने के दिए निर्देश
UncategorizedNovember 24, 2026SECL में 65 करोड़ का घोटाला हुआ है या अधिकारी नकारा साबित हुए है ? CAG रिपोर्ट से CMD समेत पूरा प्रबंधन कटघरे में
बिलासपुरNovember 24, 2026पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में रचा कीर्तिमान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान
