डेस्क न्यूज। इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा भड़क गई। इसके बाद मची भगदड़ में 129 लोगों की मौत हो गई है जबकि 180 लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि हारने वाली टीम के दर्शक भड़क गए और पिच पर हमला बोल दिया। पुलिस ने उपद्रवियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, जिसके बाद भगदड़ मच गई।

यह घटना शनिवार रात पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में इंडोनेशियाई लीग बीआरआई लीगा 1 के एक फुटबॉल मैच के बाद हुई। पूर्वी जावा प्रांत में इंडोनेशिया के पुलिस प्रमुख, निको अफिंटा ने संवाददाताओं से कहा कि अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच के बाद हारने वाले पक्ष के समर्थकों द्वारा पिच पर हमला कर दिया गया। जिसके बाद अधिकारियों को हमलावरों को शांत करने के लिए आंसू गैस छोड़नी पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि कई लोगों की मौत दम घुटने की वजह से भी हुई है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो फुटेज में लोगों को मलंग में स्टेडियम की पिच पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। इस घटना में 129 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 180 से अधिक लोग घायल हो गए। इंडोनेशिया के फुटबॉल संघ (PSSI) ने एक बयान जारी कर घटना पर खेद व्यक्त किया और कहा कि खेल के बाद जो हुआ उसकी जांच शुरू करने के लिए एक टीम मलंग के लिए रवाना हो गई है। बयान में कहा गया, “पीएसएसआई ने कांजुरुहान स्टेडियम में अरेमा समर्थकों की हरकत पर खेद जताया। हमें खेद है और पीड़ितों के परिवारों और घटना के लिए सभी पक्षों से माफी मांगते हैं। इसके लिए पीएसएसआई ने तुरंत एक जांच दल का गठन किया और तुरंत मलंग के लिए रवाना हो गया है।”
लीग ने दंगों के बाद एक सप्ताह के लिए खेलों को निलंबित कर दिया है। अरेमा एफसी टीम को इस सीजन के बाकी प्रतियोगिता के लिए मेजबानी करने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। लीग के मालिक पीटी एलआईबी के अध्यक्ष निदेशक अखमद हादियन लुकिता ने कहा, “पीएसएसआई के अध्यक्ष से निर्देश मिलने के बाद हमने इस निर्णय की घोषणा की। हम सब पीएसएसआई द्वारा इस मामले में होने वाली जांच की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
