पत्नी की दूसरी शादी से था खफा, पूर्व पति ने कर दी दोनो की जघन्य हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंबिकापुर। अंबिकापुर से सटे ग्राम थोर में पति_पत्नी समेत दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। मामले पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। इस घटना में एक मासूम बच्चे पर भी हमला किया गया है जो अभी गंभीर है।

अंबिकापुर से सटे ग्राम थोर में दोहरा हत्याकांड का मामला सामने आया है। रविवार की रात मणिपुर चौकी अंतर्गत ग्राम थोर में अज्ञात लोगों ने घर में घुस कर आशाराम यादव को वजनी लकड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। जबकि उसकी पत्नी उर्मिला की लाश घटना स्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर उदयपुर थाना अंतर्गत जंगल में अर्धनग्गन अवस्था में पेड़ पर लटकी मिली। डेढ़ साल मासूम बेटा बिस्तर में ही जख्मी अवस्था में पड़ा था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में आईसीयू भर्ती कराया गया है। उसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है घटना की रात घर में मृतक की मां और अपने दो नाती के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह जब एक नाती की नींद खुली तो बाहर से कमरे का दरवाजा बंद था। तीनों किसी तरह दरवाजा खोल कर बाहर निकले। मृतक की मां अपने बेटे के कमरे में जाकर देखी तो उसके होश उड़ गए। बेटे की लाश जमीन में खून से लथपथ पड़ी थी और बहू कमरे में नहीं थी। नाती जख्मी अवस्था में बिस्तर पर पड़ा था।
घटना के बाद सरगुजा में हड़कंप है। सूचना मिलते ही एसपी भावना गुप्ता खुद पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल पहुंची और आरोपी तक पहुंचने के लिए जांच और पूछताछ शुरू की। पुलिस द्वारा आरोपियों तक पहुंचने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई है।

दिनभर की पूछताछ और जांच के बाद एसपी भावना गुप्ता ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। इस वारदात में महिला का पूर्व पति ही मुख्य आरोपी निकला। वह महिला की दूसरी शादी से खफा था। एसपी भावना गुप्ता ने स्थानीय मीडिया को बताया कि इन दोनों हत्याओं को पूर्व पति ने बड़ी बेरहमी से अंजाम दिया है। जिसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम राकेश राजवाड़े है। एसपी ने बताया कि बीती रात राकेश अपनी पूर्व पत्नी के घर पहुंचा था। महिला को उसके नाम से पुकार कर दरावाजा खुलवाया, फिर घर में रखे डंडे से पति की हत्या कर दी। बच्चे को भी मारकर जख्मी कर दिया। बेरहम कातिल का मन इतने में नहीं भरा तो महिला को अपनी बाइक पर जबरदस्ती उठाकर जंगल ले गया, जहां पहले उससे रेप किया। इसके बाद उसे मारकर उसकी लाश को नग्न हालत में पेड़ पर टांग कर फरार हो गया था।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *