बिलासपुर। दुर्गा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच जमकर बवाल मचा। मूर्ति आगे ले जाने के लिए हुए विवाद में जमकर पत्थरबाजी हुई। एक समिति के डीजे को दूसरी समिति के लोगों ने तोड़फोड़ कर दिया। इस मामले में पुलिस कि धर पकड़ शुरू हो गई है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


गुरुवार की रात शहर में दुर्गा विसर्जन धूमधाम से किया गया। प्रतिबंध के बावजूद हर समिति ने विसर्जन में DJ का भरपूर उपयोग किया। पुलिस के अधिकारी इस दौरान मूकदर्शक बनी रही। रातभर भारी शोरगुल के बीच दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के कारण रात में कोई मारपीट की घटना या विवाद नहीं हुआ। लेकिन सुबह होते होते जैसे ही पुलिस के जवान पुलिस लाइन वापस लौटे सदर बाजार में गदर हो गया। दो समितियों के लोग आगे बढ़ने की बात को लेकर उलझ गए और जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। बताया जा रहा है कि शिव चौक कुदुदंड के अभिजीत तिवारी अपने साथियों के साथ डीजे लेकर विसर्जन करने पचरीघाट जा रहे थे। इसी दौरान चांटीडीह सरकंडा से दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए ले जा रहे शैलेश कश्यप के साथियों के साथ डीजे आगे ले जाने की बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद गाली गलौज और मारपीट में तब्दील हो गई। इसका वीडियो भी सुबह होते होते वायरल हो गया। इस घटना में कई लोगों के शामिल होने की वजह से पुलिस ने प्रकरण में धारा 147 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। इस मामले में एक पक्ष से दो आरोपी हिरासत में लिए गए हैं , जिनसे पूछताछ की जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य बलवाइयों की भी तलाश की जा रही है ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
