महाराष्ट्र। नासिक _ औरंगाबाद हाइवे मे एक लक्सरी बस में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो है। दो दर्जन से अधिक यात्री झुलस गए है, इसमें से कई गंभीर है। कई यात्रियों ने खिड़की से कूदकर कर अपनी जान बचाई है।
नासिक में शुक्रवार-शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे के बाद लक्जरी बस आग के गोले में बदल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई बस यात्री घायल हो गए हैं।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक शुरुआती तौर पर हादसे में 11 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बस से यात्रियों को निकाला, ये हादसा नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर तड़के हुआ।
बताया जा रहा है कि लग्जरी बस औरंगाबाद से नासिक की ओर जा रही थी। गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को अस्पताल ले जाने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। नासिक पुलिस के मुताबिक बस से रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है मृतकों की तादाद बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
बताया गया है कि बस का पहले हादसा हुआ, फिर तुरंत बाद आग लग गई, जिसमें कई यात्री फंस गए। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
