रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मेघावी छात्रों से किया अपना वादा आज पूरा किया। 125 मेघावी छात्रों को हेलीकॉप्टर से आसमान की सैर कराई गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर प्रदेश में पहली बार कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज में सम्मानित किया गया है। सात सीटर हेलीकॉप्टर में एक_एक करके मेधावी छात्र_छात्राओं को आसमान की सैर कराई गई। एक बार में 7 विद्यार्थियों को हेलीकाप्टर में बैठाकर घुमाया गया। हेलीकाप्टर में घूमकर बच्चे प्रफुल्लित नजर आए। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रावीण्य सूची बनाने वाले 125 छात्र-छात्राए को बारी बारी से हेलीकॉप्टर जायराइड का आनंद मिल रहा है। स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत पुलिस ग्राउंड में किया जा रहा है प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष-2022 का आयोजन। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम और स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला और सचिव श्री भारतीय दर्शन हेलीपैड पर मौजूद थे। यहां उन्होंने मेघावी छात्रों से मुलाकात कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। हेलीकॉप्टर की जॉयराइड्स से लौटने के बाद मेधावी छात्रा अंजुम ने बताया बहुत एक्साइटमेंट था.. बहुत मजा आया मैंने आज हेलीकॉप्टर की राइड की मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद। एक और छात्रा दामिनी वर्मा ने बताया ऐसा लग रहा है जैसे कोई बड़ा सपना पूरा हो गया है मैं बहुत खुश हूं।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
