कोरबा। SECL के गेवरा खदान में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मनगांव की है। रेलवे के माध्यम से कोयला परिवहन करने के लिए साइलो का निर्माण कर रही समानता कंपनी में ये हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल मजदूर का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। साथ में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि क्रेन चालक की लापरवाही से इतना बड़ा हादसा हुआ है।
कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि समानता कंपनी में रैक लोडिंग के लिए बनाए जा रहे बंकर में ऊंचाई पर कई मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से कुछ मजदूर लोहे के एक बड़े से पिलर को दूसरे लोहे पर जमा रहे थे। इसी दौरान क्रेन में लटका हुआ लोहा अनियंत्रित हो गया। इससे ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूर भी अपनी जगह से फिसल गए। इनमें से 2 मजदूर लोहे के बड़े-बड़े पिलर से जा टकराए और सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर सेफ्टी बेल्ट से हवा में लटक गए।
ये देख बाकी मजदूरों ने तुरंत घटना की सूचना अपने अधिकारियों को दी। अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और अन्य कर्मचारियों की मदद से हवा में लटके मजदूरों को नीचे उतारा गया। दोनों को कोरबा के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक मजदूर का नाम परदेस कुमार है, जो उमेदी भांठा भिलाई बाजार का रहने वाला था। वहीं दूसरे मजदूर का इलाज जारी है। इधर घटना के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं आरोपी क्रेन चालक की तलाश की जा रही है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
