

रायपुर। प्रदेश के अबूझमाड़ का 10वीं कक्षा का टॉपर्स देवानंद कुमेटी के पैर आज जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं, क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उसे हेलीकॉप्टर में उड़ने का मौका जो दिया है। वह अपनी खुशी को व्यक्त भी नहीं कर पा रहा है। देवानंद ने कहा कि मेरे गांव गुमियापाल में सूरज की रोशनी भी बहुत मुश्किल से पहुंच पाती है, ऐसे में हेलीकॉप्टर की सवारी किसी सपने से कम नहीं है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हमे हेलीकॉप्टर से आसमान छूने का मौका दे दिया, जिसके लिए मैं उनको बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।

नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ के विशेष पिछड़ी जनजाति अबुझमाडिया समुदाय के देवानंद कुमेटी ने 10वीं कक्षा में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग से टॉप किया है। देवानंद ने विवेकानंद विद्यापीठ नारायणपुर से पढ़कर 90 प्रतिशत अंक हासिल किया है और आगे पढ़कर इंजीनियर बनना चाहता है। अपनी सफ़लता का श्रेय उन्होंने अपने बड़े भाई श्री बुधराम कुमेटी को दिया है। देवानंद ने बताया कि उसके पिता श्री आयतु राम कुमेठी किसान है, किसानी से ही पूरे परिवार का जीवनयापन हो रहा है। उनके गांव और घर में मूलभूत सुविधाएं पहुंच पाना भी मुश्किल हो जाता था पर मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल से अब उन्हें राज्य मे संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है जिससे उनकी जिंदगी में नयी रोशनी मिल रही है और इसी योजनाओं का लाभ लेकर देवानंद आज यहां तक पहुंच सके हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 26, 2026करोड़ों की सरकारी जमीन मे कब्जा, कलेक्टर की भूमिका संदिग्ध, नवजात बच्ची को लेकर महिला पार्षद बैठी अनशन में
बिलासपुरNovember 25, 2026टीएल की बैठक : कलेक्टर ने टेढ़े खम्भों, टूटे और झूलते तारों को जल्द सुधारने के दिए निर्देश
UncategorizedNovember 24, 2026SECL में 65 करोड़ का घोटाला हुआ है या अधिकारी नकारा साबित हुए है ? CAG रिपोर्ट से CMD समेत पूरा प्रबंधन कटघरे में
बिलासपुरNovember 24, 2026पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में रचा कीर्तिमान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान
