

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर में कलेक्टरों की बैठक ले रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम वन गमन परिपथ में आवासीय व्यवस्था को कार्यक्रम में जोड़ने के निर्देश दिए हैं। आवासीय व्यवस्था होने से ही पर्यटन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को रात रुकने की व्यवस्था करें, पर्यटन केंद्रों में अच्छे होटल होना जरूरी है। साथ ही गंगरेल डेम में आइलैंड को विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि एवं अल्पवृष्टि से फसल क्षति की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता के साथ प्रभावित किसानों को समय सीमा में आरबीसी 6(4) अंतर्गत राहत राशि दिलाने के निर्देश दिए। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि दिलाना सुनिश्चित करें। बैगा, गुनिया, पुजारियों को भी योजना में जोड़ा गया है, उन्हें योजना से अवगत कराकर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नामांतरण के लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। नामांतरण के लंबित प्रकरणों पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी। 3 साल से एक स्थान पर जमे पटवारियों का तबादला होगा। उन्होंने सभी कलेक्टरों को नियमित रूप से तहसीलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाएं, नागरिकों को राजस्व प्रकरणों में देरी से परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। नागरिकों के कार्य को समय सीमा में न करने पर अधिकारियों को चेतावनी दी है। भ्रष्टाचार की शिकायत पाए जाने पर सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। 3 साल से एक स्थान पर जमे पटवारियों का तत्काल तबादला करने के निर्देश सभी कलेक्टरों को दिए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 26, 2026करोड़ों की सरकारी जमीन मे कब्जा, कलेक्टर की भूमिका संदिग्ध, नवजात बच्ची को लेकर महिला पार्षद बैठी अनशन में
बिलासपुरNovember 25, 2026टीएल की बैठक : कलेक्टर ने टेढ़े खम्भों, टूटे और झूलते तारों को जल्द सुधारने के दिए निर्देश
UncategorizedNovember 24, 2026SECL में 65 करोड़ का घोटाला हुआ है या अधिकारी नकारा साबित हुए है ? CAG रिपोर्ट से CMD समेत पूरा प्रबंधन कटघरे में
बिलासपुरNovember 24, 2026पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में रचा कीर्तिमान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान
