रायपुर। प्रदेश में अधिकारियों और कारोबारियों के यहां ED की छापे के बाद हड़कंप मच गया है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा है की भाजपा सीधे लड़ नही पा रही है तो ED और IT के माध्यम से लड़ रही है।
मंगलवार सुबह रायपुर, रायगढ़ भिलाई और बिलासपुर के अलग-अलग ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची। ईडी ने प्रदेश के कई बड़े अधिकारियों के यहां छापा मारा है। इनमें से कुछ अधिकारी प्रदेश सरकार के करीबी माने जाते हैं। ईडी ने जिन अधिकारियों के यहां छापे मारे है उनमें सीएमओ में उप सचिव सौम्या चौरसिया (दुर्ग), सीए विजय मालू (देवेंद्र नगर, रायपुर), रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू, अग्नी चंद्रशेखर (महासमुंद) और सूर्यकांत तिवारी (रायपुर), खनिज विभाग के डायरेक्टर आईएएस जेपी मौर्या (रायपुर) शामिल है। इससे पहले आयकर विभाग ने जून में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में तैनात उप सचिव सौम्या चौरसिया के दो ठिकानों समेत 7 जगहों पर छापेमारी की थी। अन्य पांच ठिकाने बिजनेसमैन सूर्यकांत तिवारी से जुड़े थे। ED के छापे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वे पहले ही कह चुके है की छापा पड़ने वाली है। यह छापा भी आखरी नहीं है, विधानसभा चुनाव तक चलता रहेगा। भाजपा सीधे लड़ नहीं पा रही है, इसलिए ED, IT के माध्यम से लड़ने की कोशिश कर रही है। मैं पहले ही कह चुका हूं कि ये फिर आएंगे। ये आखिरी नहीं है। जैसे-जैसे चुनाव पास आएगा इनकी यात्राएं और बढ़ेगी। डराने धमकाने के अलावा कोई काम नहीं है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
