अक्टूबर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक की तैयारी में कबड्डी खेल रहे एक युवक की मौत हो गई है। मौत के बाद मुआवजा दिलाने की बात को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। इस मुख्यमंत्री ने खिलाड़ी के परिजन को मुआवजा देने की बात कही है।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की धूम पूरे प्रदेश भर में मची हुई है, गांव-गांव में विलुप्त होते खेलों को सजोने का काम भूपेश सरकार कर रही है। इन खेलों में गांव से लेकर शहर तक लोग बढ़ – चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच घरघोड़ा थाना क्षेत्र के भालूमार से एक दुखद खबर सामने आ रही है। कबड्डी खेल में पटकनी के दौरान युवक घायल हो गया। घायल युवक को घरघोड़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तुरंत रायगढ़ रिफर कर दिया। रायगढ़ जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। रायगढ़ पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक नाम ठंडा राम मालाकार बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि गांव में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तैयारी चल रही थी और कबड्डी खेला जा रहा था। कबड्डी खेल के लिए बनी टीम में ठंडाराम भी शामिल था। खेल के दौरान जब वह सामने वाले टीम के घर में घुसा तो टीम के सदस्य उसे पकड़ लिए और उसपर गिर गए। उस समय वह बेहोश जैसा हो गया और उसने आगे खेलने से मना कर दिया। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई।
फिर उसके साथी उसे घरघोड़ा अस्पताल ले गए जहां से उसे रायगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। चूंकि घरघोड़ा रायगढ़ रोड खराब है इसलिए उसे तमनार होकर रायगढ़ लाया जा रहा था लेकिन बताया जाता है कि पालीघाट के पास ही उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने जांच की बात कही है लेकिन ग्रामीणों के अनुसार उसे अचानक बेहोशी जैसा लगने लगा और स्थिति उसकी मौत तक पहुंच गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
