रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। आज ईडी ने आईएएस समीर विश्नोई और दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। तीनों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद ईडी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया।
ईडी ने विशेष न्यायालय से तीनों आरोपियों से पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड मांगी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने तीनों को 8 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है।
अपर सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान ईडी ने दो दिनों तक चली कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों के ठिकानों से नगद सहित बरामद अन्य सामग्रियों की जानकारी दी। दूसरी ओर आईएएस समीर बिश्नोई के वकील एसके फरहान, लक्ष्मीकांत तिवारी के वकील फैजल रिजवी और कारोबारी सुनील अग्रवाल के वकील विजय अग्रवाल ने अपनी दलील पेश की। लक्ष्मीकांत तिवारी के वकील फैजर रिजवी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि ईडी ने 8 दिन की कस्टडी मांगी है, हमने उसका विरोध किया है। आईटी रेड पहले हुई थी, जो भी मिला है वह इनकमटैक्स में मिला है। वह ED के शेड्यूल ऑफेंस में नहीं आता है। वकील ने गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए कहा कि किस बेस पर उन्होंने (ED) गिरफ्तारी की है उसकी जानकारी अभी दी जाएगी। जितने भी कैश मिले, सभी आईटी की कार्रवाई में मिले है। सुनील अग्रवाल के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि हमने रिमांड पर विरोध जताया है। ED ने जो तरीका अपनाया वह गलत है। जो गिरफ्तार किया है, वह भी गैर कानूनी है। यह आईटी का मामला है ईडी का नहीं। आईटी के कार्रवाई में कैश मिले थे, उस पर ईडी ने कैसे कार्रवाई कर दी। हमने गिरफ्तारी का विरोध किया है।
आपको बता दें ईडी की टीम मंगलवार को छत्तीसगढ़ में छापामार कार्रवाई की थी। जिनके यहां ईडी की कार्रवाई चल रही है उनमें कई आईएएस अफसर और कारोबारियों के यहां दबिश दी थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
