दंतेवाड़ा। जिले के बाल सुधार गृह से 4 बच्चे शुक्रवार की देर रात फरार हो गए हैं। बच्चों ने पहले खिड़की तोड़े, फिर 12 फीट लंबी दीवार फांद कर जंगल की तरफ भाग गए हैं। पुलिस ने भागे हुए चार में से एक को पकड़ लिया है जबकि तीन बच्चों की तलास कर रही है। इसके पहले जुलाई में भी 9 बच्चे फरार हुए थे। 4 महीने के अंदर यह दूसरी घटना है।
मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा के गायत्री मंदिर से अस्पताल जाने वाली सड़क किनारे में स्थित बाल सुधार गृह को हाल ही में JED कॉलोनी में शिफ्ट किया गया है। इस कैंपस के चारों तरफ करीब 12 फीट ऊंची दीवार है। फिर भी शुक्रवार की देर रात 4 बच्चे आसानी से दीवार फांद दिए। बताया जा रहा है कि, बच्चों ने 12 फीट की ऊंची दीवार फांदने के लिए तार और लंबी रस्सी का इस्तेमाल किया है। फिर उसी के सहारे दीवार पर चढ़े और दूसरी तरफ छलांग लगा दिए।
ब्लेड से खिड़की की रॉड को काटे थे। रात में ही बाल सुधार गृह में तैनात गार्ड ने इस मामले की जानकारी प्रशासन को दी। जिसके बाद उन्हें ढूंढना शुरू किया गया। इनमें से एक को तो पकड़ लिया गया, लेकिन 3 अब भी फरार है। पुलिस अफसरों की मानें तो सभी बच्चे चोरी के केस में बाल सुधार गृह में थे। फिलहाल जिले के सभी थानों में सूचना दे दी गई है। हाल ही में शिफ्ट हुए इस भवन में पीछे की तरफ CCTV कैमरा नहीं लगा है। जिससे इन्हें ढूंढने पुलिस को मशक्कत करनी पड़ सकती है।
इसके पहले जुलाई 2022 में बाल सुधार गृह के पुराने भवन से 9 बच्चे फरार हुए थे। यह इस साल की पहली घटना थी। जिसके बाद नए भवन में इन्हें शिफ्ट किया गया था। लेकिन 4 महीने बाद शुक्रवार की देर रात यहां से भी तीन बच्चे फरार हो गए हैं। अब बाल सुधार गृह की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
