रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात के लिए नवगठित सक्ती जिले के चंद्रपुर विधानसभा में डभरा विकासखंड के ग्राम साराडीह पहुंचे। यहां उन्होंने महानदी के तट पर स्थित शिव मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम साराडीह में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कई अहम् घोषणाएं की। साराडीह बैराज में पर्यटन स्थल का विकास, साराडीह में सामुदायिक भवन का निर्माण, साराडीह में राम निषाद के घर से मांझा खोल तक सीसी रोड निर्माण, चंद्रपुर में नया थाना भवन का होगा निर्माण, चंद्रपुर में पर्यटन स्थल का विकास-मरीन ड्राइव का दिया जाएगा स्वरूप, ग्राम टूंड्री में पुलिस चौकी निर्माण, ग्राम सिरियागढ़ के शासकीय हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नत किया जाएगा। इसके अलावा सकराली में 33/11 केवी सब स्टेशन का निर्माण, ग्राम साराडीह में विद्युत लाइन विस्तार, डभरा शासकीय कॉलेज रोड का निर्माण करने की घोषणाएं की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने साराडीह बैराज के डूबान क्षेत्र के 12 प्रभावितों को 3 करोड़ 54 लाख 74 हजार रुपए की राशि का चेक वितरित किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रूप पहली बार मैं साराडीह आया हूं। प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं बनाई गई। ये योजनाएं जमीनी स्तर पर सही मायने में क्रियान्वित हो रही है कि नहीं, ये देखने जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों को लेकर मैं यहां आया हूं। हमारी सरकार किसानों की, गरीबों, मजदूरों की सरकार है। हमें सबसे पहले किसानों के ऋण माफी का फैसला लिया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को फसलों की सही कीमत मिल रही है।
बताया कि उन्होंने 60 हजार रुपए का गोबर बेचा है, जिसमें से 30 हजार रुपए से गाय खरीदी है। वह पत्नी के लिए हार भी खरीदा है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल डभरा की छात्रा कु. डिंपल यादव ने फर्राटेदार अंग्रेजी में अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल को आत्मानंद स्कूल खोलने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बेहतर प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराने अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करवा रहे हैं ताकि प्रदेश के बच्चो के सपनों को उड़ान मिल सके। अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़े रहने स्कूलों में छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई शुरू करने की पहल की है। संस्कृत में विपुल ज्ञान का भंडार है, उसका लाभ भी बच्चे उठा सकें, इसलिए हिंदी के साथ अंग्रेजी, छत्तीसगढ़ी और संस्कृत में भी पढ़ाई करवा रहे हैं। अगले साल 400 आत्मानंद स्कूल खोलने की योजना है। श्री राकेश कुमार ने बताया कि बेटी के दिल में छेद था। चिरायु योजना में ऑपरेशन हुआ। आज बेटी स्वस्थ है। लेकिन रूटीन जांच और दवाइयों में बहुत खर्च हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए राकेश कुमार को तत्काल 50 हजार की राशि स्वेच्छानुदान से स्वीकृत किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
