रायपुर। आईएएनएस की ओर से सीवोटर ओपिनियन पोल द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण एंगर इंडेक्स के अनुसार भूपेश बघेल के खिलाफ लोगों की नाराजगी सबसे कम है। वहीं, राज्य में शासन के काम पर भी लोगों ने नाराजगी कम दिखाई है। सर्वे में छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी भी दर्ज की गई है।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (bhupesh baghel) के खिलाफ लोगों की नाराजगी सबसे कम है। आईएएनएस की ओर से सीवोटर ओपिनियन पोल द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण (ians cvoter survey) एंगर इंडेक्स में इस बात का खुलासा किया गया है। सर्वे के अनुसार लोग छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से सबसे कम नाराज हैं। जबकि अशोक गहलोत से नाराजगी सबसे ज्यादा है। सर्वे में छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी भी दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ हाल ही में सभी राज्यों में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्य के रूप में सामने आया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जनता के गुस्से को प्रबंधित करने के मामले में शीर्ष पर हैं।
छत्तीसगढ़ में सबसे कम सत्ता विरोधी लहर
आईएएनएस-सीवोटर ट्रैकर के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भारत में शासन के सभी स्तरों पर सबसे कम विरोधी लहर का सामना करना पड़ा है। बघेल के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। अगले 12 महीनों में मतदान वाले राज्यों में, हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना और राजस्थान समेत अधिकतर अन्य मुख्यमंत्रियों को इस पैमाने पर कम स्थान दिया गया है। सर्वे के अनुसार, छत्तीसगढ़ में केवल 6 प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ अपनी बात कही है। भूपेश बघेल के पास सभी मुख्यमंत्रियों के मुकाबले ज्यादा समर्थन है। 2021 की इसी अवधि में किए गए ट्रैकर में भी बघेल सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्रियों में से एक थे, जिन्हें मतदाताओं के गुस्से का सबसे कम सामना करना पड़ा था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
