गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। तहसीलदार और पटवारी से मारपीट औरझूमाझटकी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तहसीलदार और पटवारी जंगल में पेड़ काटे जाने की जानकारी पर मौके पर गए थे। मामला गौरेला थान के ग्राम सारबहरा क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार गौरेला तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार अविनाश कुजूर को अपने पटवारी भानु साय से सूचना मिली थी कि ग्राम सारबहरा के बहेलिया टोला में कुछ लोग अवैध रूप से पेड़ की कटाई कर रहे हैं और परिवहन करने वाले हैं। सूचना की जानकारी लेने के लिए नायब तहसीलदार और पटवारी भानु साव गांव के कोटवार दुर्गेश मोंगरे के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार, पटवारी को देखकर ट्रैक्टर चालक भाग गया। जब नायब तहसीलदार एवं उनकी टीम के द्वारा मौके पर लिखा पढ़ी की जा रही थी, उसी समय छत्रपाल उर्फ छतरू और प्रदीप बैगा उनके पास जाकर झगड़ा झंझट करने लगा और गांव में जाकर जयकरण धनुहार और उनके दोनों लड़कों को बुलाकर पटवारी भानू साय से मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पर नायब तहसीलदार एवं कोटवार दुर्गेश मोंगरे के साथ भी झूमा झटकी करने ले साथ मारपीट करने। मौका पाकर नायब तहसीलदार के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को पहुँचते देख सब भाग गए थे। पुलिस ने घटना में संलिप्त पांचों आरोपीयो छत्रपाल धावरिया, प्रदीप बैगा, जयकरण धनुहार, विकास धनुहार, विक्रम धनुहार को तत्काल गिरफ्तार किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
