रायपुर। अपने राजनैतिक कॅरियर में छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने ऊंची छलांग लगाई है। उन्हें एआईसीसी में सेक्रेटरी बनाया गया हैं। माना जा रहा है कि उस नियुक्ति के बाद वो गांधी परिवार के बेहद करीब आ जाएंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राज्यों के प्रभारियों की भी नई सूची जारी की है। जिसमें छत्तीसगढ़ से विधायक विकास उपाध्याय को असम राज्य का प्रभारी सचिव बनाया गया है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणूगोपाल के द्वारा जारी किए गए पत्र की में इस आशय की सूचना दी गई है। पत्र में कहा गया है कि इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाती है।
अगले साल असम में चुनाव होने हैं इस लिहाज से विधायक विकास की नियुक्ति को महत्वूपर्ण माना जा रहा है। आपको बता दें कि विकास इसके पहले भी एनएसयूआई और युवक कांग्रेस में कई राज्यों के प्रभारी रह चुके हैं। इस बारे में विकास उपाध्याय का कहना है कि पार्टी ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। पूरी निष्ठा और ईमानदारी से इस जिम्मेदारी को भी वे निभाएंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
