आबकारी की टीम पर गांव की महिलाओं ने किया जानलेवा हमला, अवैध शराब की सूचना पर गए थे छापा मारने, पढ़े कहां का है मामला…

बिलासपुर। अवैध शराब पकड़ने गई टीम पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। ये हमला भी ग्राम भिल्मी की महिलाओं ने किया है। इस हमले से कई कर्मचारियों को चोट पहुंची है। महिलाओं ने सरकारी गाड़ी में भी तोड़फोड़ किया है। शिकायत के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 332, 353, 147, 148, 427 का अपराध दर्ज किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी सुमित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा सीपत वृत ने मारपीट का रिपोर्ट दर्ज कराया है। शिकायत में प्रदीप वर्मा ने बताया कि 23 नवम्बर को पुख्ता जानकारी के बाद ग्राम भिल्मी में सुमित वर्मा के ठिकाने पर आबकारी टीम ने छापामार कार्रवाई की। खबर मिली थी सुमित वर्मा महुआ शराब बनाता और बेचता है। छापामार कार्रवाई के दौरान सुमित वर्मा के ठिकाने से करीब 85 लीटर से अधिक महुआ शराब जब्त किया गया है। कार्रवाई से गांव में अफरा-तफरी मच गयी और बचने के लिए आरोपी सुमित वर्मा ने आसपास की महिलाओं को एकत्रित कर लिया। बहुत अधिक संख्या में एकत्रित महिलाओं ने सुमित वर्मा के उकसावे पर आबकारी उप निरीक्षक आनंद वर्मा, मुकेश पाण्डेय, रमेश दुबे, एश्वर्या मिंज, मुख्य आरक्षक जनक राम जगत, आरक्षक अनिल पाण्डेय, निरंजन डलसेना, कल्याण कहरा, प्रभुवन बघेल और उपेन्द्र सिंह पर हमला कर दिया।
इस दौरान आबकारी टीम के सदस्यों के साथ महिलाओ की जमकर झूमा झटकी हुई। आरोपी सुमित वर्मा को गिरफ्तार नहीं करने का दबाव बनाया। महिलाओं ने लाठी से भी हमला किया। हमले में टीम के कई सद्स्यों को चोट पहुंची है। महिलाओं ने विभाग की सरकारी गाड़ी क्रमांक सीजी 10 डब्लू 7719 स्कार्पियो पर लाठी और पत्थर से हमलाकर तोड़फोड़ किया है। हमले में शामिल स्थानीय महिला अनुराधा सुर्यवंशी, जीतु वर्मा, सीमा वर्मा, अंजनी वर्मा, दिव्यानी वर्मा, सुनिता वर्मा ने वाहन में तोड़फोड़ किया है। स्कार्पियों के पीछे का ग्लास, बैक लाइट, स्पाइरल और साइड मिरर चकनाचूर हो गया है। आबकारी आरक्षक उपेन्द्र सिंह का कालर पकड़कर सुमित वर्मा ने मारपीट किया है, साथ ही धमकी दी है कि कोई कुछ नहीं उखाड़ सकते। सभी को यहीं मौत के घाट उतारकर जमीन में दफना देगा। रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सुमित वर्मा को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है। सीपत पुलिस ने दावा किया है की जल्द ही आरोपी महिलाओं अनुराधा सुर्यवंषी, जीतु वर्मा, सीमा वर्मा, अंजनी वर्मा, दिव्यानी वर्मा, सुनिता वर्मा को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *