राहुल गांधी के यात्रा से लौटे छत्तीसगढ़ के नेता, ऊर्जा से लबरेज कार्यकर्ता अब जाएंगे गांव – गांव, करेंगे चुनाव की तैयारी

बिलासपुर। राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा में छत्तीसगढ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सहित उनके मंत्री, विधायक और पदाधिकारी, आयोग, बोर्ड व निगम के पदाधिकारीगण यात्रा में हुए शामिल। ज्यादातर नेताओं की वापसी हो गई है। राहुल की यात्रा से कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। अब वे दुगने उत्साह के साथ क्षेत्रों में जाकर राहुल के संदेश को घर घर पहुंचाएंगे।
दिनांक 26 को संविधान दिवस पर बाबा साहब अम्बेडकर के जन्म स्थल मऊ में एक विशाल सभा को संबोधित किया गया । रात 8.00 बजे महू के ड्रीम लैण्ड चौराहे पर राहूल गांधी को देखने और सुनने के लिए भीड़ उमड़ गया था। यहां पर लगभग घण्टेभर तक उन्होंने सभा को संबोधित किया। इसके पूर्व वह डाक्टर साहब के स्टेच्यू पर फूल माला अर्पित कर उन्हे याद किया गया। सभा संबोधन पश्चात स्थानीय दशहरा मैदान में लगे कन्टेनर में राहुल गांधी ने रात्रि विश्राम किया। सुबह तड़के 5.30 बजे उनकी यात्रा अन्य दिनों की तरह किशनगंज से शुरू हुई। जब वे करीब 12 km पैदल चले और सुबह 8.00 बजे ग्राम – रांव स्थित मामाजी के ढाबा में टी ब्रेक लिया गया। तत्पश्चात तीन किलोमीटर आगे राजेन्द्र नगर में लगे कन्टेनर में लंच हुआ। जहां यात्रा में शामिल सभी सहयात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस दिन लंच के बाद वह इन्दौर के लिए चल निकले। जहां रात्री को राजबाड़ा चौक इन्दौर में आमसभा को संबोधित करने के बाद सिमनबाग इन्दौर में रात्री विश्राम हुआ और इसी तरह दुसरे दिन प्रातःकाल 5.30 बजे राहुल उज्जैन के लिए चले गए।
छत्तीसगढ से यात्रा में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डा चरण दास महंत, मोहन मरकाम, टी एस सिंहदेव, डा.शिव डहरिया, अमरजीत भगत, डा प्रेमसाय टेकाम, श्रीरूद्र गुरू, विधायक गण अरूण वोरा ,सत्यनारायण शर्मा, देवेन्द्र यादव, आशिष छाबड़ा, शैलेष पाण्डेय, विनोद चन्द्राकर, चन्द्र देव राय, अमरजीत चावला, आदि बाबा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग राजेश लिलोटिया छत्तीसगढ प्रभारी, कुलदीप जुनेजा, एजाज ढेबर, प्रदेश प्रतिनिधि सारंगढ़ घनश्याम मनहर, जिला अध्यक्ष बिलासपुर विजय केसरवानी, विजय पाण्डेय, विष्णु यादव, रवि पाण्डेय, राजेन्द्र शुक्ला, चुन्नी लाल साहू, पंकज सिंह, जयंत मनहर, रवि श्रीवास, राज कुमारी दिवान, अन्नू पाण्डेय, जगेश्वरी वर्मा, हीरा सायसेर, संदीप बाचपेयी, रावत, आशिष मोनू अवस्थी थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *