बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस वर्ष 1 नवंबर से लेकर धान खरीदी की शुरुआत की गई है। अब खरीदी केंद्रों में बड़ी मात्रा में धान पहुंच रहा है। किसानों की लंबी लाइनें भी लगनी शुरू हो गई है। सरकार द्वारा किसानों के सुविधा को मद्देनजर रखते हुए बिलासपुर के चपोरा उपार्जन केंद्र के पौड़ी में नए उपार्जन केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा शहर से लगे बिरकोना में आज से धान खरीदी की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री बैजनाथ चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा, छाया विधायक राजेंद्र साहू समेत अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। इस दौरान किसानों के लाए हुए धान को तराजू में तौलकर बैजनाथ चंद्राकर ने खरीदी की शुरुआत की। पौड़ी में नवीन उपार्जन केंद्र की शुरुआत करते हुए बेजनाथ चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से नए उपार्जन केंद्र की मांग हो रही थी, पौड़ी में नए उपार्जन केंद्र से चपोरा खरीदी केंद्र का भार कम होगा और बड़ी संख्या में किसानों को सुविधा मिलेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
