बिलासपुर। नगर निगम के दो वार्डों के नागरिकों को बुधवार को लाखों रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है। मेयर रामशरण यादव व सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने इन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया और निगम अफसरों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ इन कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
जोन क्रमांक 8 के वार्ड क्रमांक 59 के एक मोहल्ले के नागरिक सालों से जर्जर सड़क और नाली की समस्या से जूझते आ रहे हैं। दो गलियों में बहुत पहले सीसी रोड बनाई गई थी, जिसमें अब जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। एक मोहल्ले में नाली नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बहते रहता है, जिसके बीच आवागमन करने की मजबूरी नागरिकों की है। इसी तरह से वार्ड क्रमांक 6० में पक्की सड़क और नाली की समस्या है। दोनों वार्डों के नागरिकों ने अपने पार्षदों के माध्यम से इन समस्याओं का निराकरण कराने की मांग मेयर श्री यादव से की थी। मेयर की अनुशंसा पर दोनों वार्डों में विकास कार्यों के लिए करीब 2० लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से वार्ड क्रमांक 59 में आशीष इंटरप्राइजेज से अमृत साहू के घर तक सीसी रोड व नाली, ईश्वर ग्लास स्टोर से रामधार सोनी के घर तक सीसी रोड रिनीवल, राहुल यादव के घर से नेतराम साहू के घर तक सीसी रोड रिनीवल, शिवशंकर के घर से सामुदायिक भवन तक नाली निर्माण किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 6० में पाठक के घर से अभिष्ोक के घर तक सीसी रोड और आरसीसी नाली निर्माण की स्वीकृति मिली है। भूमिपूजन के अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, पीडब्ल्यूडी के चेयरमैन अजय यादव, पार्षद महेंद्र नेताम, विजय ताम्रकार, राजेश दुसेजा, दिलीप कक्कड़, जोन कमिश्नर राजकुमार मिश्रा के साथ ही बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
