बिलासपुर। ये जो गुमटियां आपको दी जा रही हैं। ये आपकी अचल संपत्ति हैं। इसलिए इसे आप किसी को किराए देने के बजाय खुद ही चलाएं, क्योंकि किराएदार कहीं उसमें प्रतिबंधित व्यवसाय करते पकड़े गए तो जिम्मेदारी आप लोगों की होगी।
ये बातें मेयर रामशरण यादव ने गुरुवार को विकास भवन के दृष्टि सभाकक्ष में आयोजित गुमटी वितरण समारोह में कहीं। इस दौरान मेयर श्री यादव व प्रभारी आयुक्त वासु जैन ने मुक्तिधाम सरकंडा के 14 और डीएलएस कॉलेज अशोक नगर के 35 हितग्राहियों को गुमटी का अधिकार पत्र सौंपा। मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघ्ोल चाहते हैं कि कोई भी रोजी-रोटी के लिए इधर-उधर न भटके। इसलिए उन्होंने नगर पालिक निगम क्ष्ोत्र के अंतर्गत फेरीवालों को मॉडñूलर कियोस्क गुमटी वितरण की योजना बनाई है। इसके तहत पंजीकृत वेंडरों को गुमटियों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकंडा में इससे पहले भी गुमटियों का वितरण किया गया था, जिसमें से कुछ हितग्राहियों ने गुमटियों को किराए पर दे दिया है। अभी शिकायत मिली है कि किराएदार वहां पर गलत सामान बेच रहा था, जिसे पुलिस पकड़ कर ले गई है। आयुक्त श्री जैन ने कहा कि सरकार ने यह योजना आपकी तरक्की के लिए बनाई है। इसलिए आप सरकार की मंशानुसार काम करेंगे तो हम भी आपको सपोर्ट करेंगे। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, मनीष गढ़ेवाल, परदेशी राज, पार्षद अब्दुल इब्राहिम, सुरेश टंडन, श्याम पटेल, विनोद ताम्रकार, रवि साहू, अपर आयुक्त राकेश जायसवाल के अलावा सभी जोन कमिश्नर व निगम के अधिकारी-कर्मचारी और हितग्राही उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
