बिलासपुर। शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मस्तूरी विकासखंड की मेजबानी में 25/11/2022 से हो रहा है। इस टूर्नामेंट में तखतपुर स्ट्राइकर्स की टीम अपने तीन मैच जीत कर पूल A की टॉप टीम थी। 30/11/2022 को चौथा मैच स्ट्राइकर्स तखतपुर vs टीचर्स इलेवन कोटा का मैच हो रहा था। जिसमें स्ट्राइकर्स टीम के खिलाड़ी राजेन्द्र नेताम जो कि प्राथमिक शाला ढनढन में पदस्थ हैं के ऊपर आपत्ति दर्ज़ की गई। आपत्ति का निराकरण करने के बाद मैच शुरू हुआ और स्ट्राइकर्स की टीम मैदान पर उतरी। अभी चार ओवर का ही खेल हुआ था की आयोजकों ने पुनः मैच को रोक दिया। आयोजकों का कहना था कि तखतपुर BEO ने अपने ही विकासखंड में पदस्थ राजेंद्र नेताम को जो कि शिक्षा महाविद्यालय पेंड्रा में डी पी एड का प्रशिक्षणार्थी है को तखतपुर विकासखण्ड का कर्मचारी मानने से इंकार कर दिया।
आयोजकों ने नेताम के खेलने पर आपत्ति दर्ज की। आपत्ति के बाद नेताम को टीम से बाहर करके तखतपुर की टीम पुनः मैदान पर उतरी। लेकीन कोटा के बल्लेबाज मैदान पर नहीं उतरे, इसके बाद आयोजकों ने उस मैच को स्थगित कर दिया और सार्वजनिक घोषणा किया कि इस मैच को अगले दिन खेला जाएगा। इसकी जानकारी दोनों टीमों के कप्तान को अलग से दी जावेगी।।
जिसके बाद शाम को दोनों टीमें अपने घर के लिए निकल गई। शाम 6:30 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एक प्रस्ताव की फोटो डाली गई जिसमें तखतपुर की दोनों टीमों को प्रतियोगिता से बाहर एवं मैच नही खेलने पर कोटा को समिति के निर्णय की अवहेलना का दोषी करार देकर उस मैच में 0 अंक दे दिया। इस टीम को शून्य अंक मिलते ही वह बाहर हो गया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया और तखतपुर एवं कोटा विकासखंड की संबंधित टीमों ने आपत्ति दर्ज़ की है। इस प्रकार आयोजकों ने पूर्व दो वर्षो के विजेता तखतपुर स्ट्राइकर्स टीम जो कि इस वर्ष भी सेमी फाइनल में अपनी जगह बना ली थी को दुर्भावना पूर्वक प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 11, 2026अवैध शराब पर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 3 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार, ढाई सौ लीटर शराब और 16 क्विंटल महुआ लहान जप्त
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
बिलासपुरJune 10, 2026पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने किया भगवान श्री शिवरीनारायण का दर्शन
बिलासपुरJune 10, 2026पलट गया ट्रैक्टर, ईंट में दब गया था मजदूर, मचा कोहराम, स्थानीय लोगों ने बचा लिया
