बिलासपुर। महिला कांग्रेस व आर्यव्रत ब्राह्मण महासभा ने बाबा रामदेव के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में एक ज्ञापन एसपी के नाम पर सौंपा गया है।
योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा हाल ही में महाराष्ट्र के ठाणे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के पहनावे को लेकर की गई अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर महिला कांग्रेस एवं आर्यव्रत ब्राह्मण महासभा की महिला प्रकोष्ठ ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। बाबा रामदेव के खिलाफ उनके इस कृत्य पर आक्रोश जताते हुए उनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने की मांग को लेकर एसएसपी पारुल माथुर को ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी तिवारी, प्रदेश सचिव हमीदा खान, पिंकी बत्रा, रीता मजूमदार, पूजा प्रजापति, अन्नपूर्णा ध्रुव, विजय लता सोनी सहित अन्य महिला नेत्री मौजूद रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
