बिलासपुर। उप संचालक कृषि ने जिले के 18 खाद विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सभी दुकानों में जांच के दौरान स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई थी।
जिले में रबी फसलों के लिए खाद की कमी न हो इसके लिए रसायनिक खाद का व्यवसाय कर रहे निजी थोक, खुदरा विक्रेताओं एवं सहकारी समिति के स्टाक का सत्यापन उर्वरक निरक्षको के द्वारा किया जा रहा है। जिन विक्रेताओं की पी.ओ.एस. मशीन स्टाक में जितनी खाद की मात्रा अंकित है, उतनी ही मात्रा भौतिक रूप से उपलब्ध नही पाये जाने पर संबंधित फर्म को उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है एवं स्टाक समायोजन हेतु तीन दिवस का समय दिया गया है। इसके पश्चात भी भिन्नता पाये जाने पर संबंधित फर्म के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के अनुरूप प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए अनुज्ञप्ति प्रमाण पत्र निलंबन / निरस्त करने की कार्यवाही की जावेगी। बिलासपुर जिले में उर्वरक निरीक्षको द्वारा अब तक विख तखतपुर से 01 मेसर्स रामकृष्ण कृषि सुरक्षा केन्द्र लाखासार, 02 मेसर्स अंसारी खाद भण्डार तखतपुर, 03 यादव बिल्डिंग मटेरियल एण्ड खाद भण्डार बेलसरी, 04 मेसर्स प्रज्ञा कृषि केन्द्र जरौंधा, 05 योगेश कृषि केन्द्र मुरू, 06 मोहन कृषि केन्द्र तखतपुर 07 कौशिक कृषि सेवा केन्द्र ढनढन, 08 कौशिक कृषि केन्द्र सकरी 09 गोस्वामी कृषि केन्द्र लिम्हा, 10 बजरंग खाद भण्डार तखतपुर, 11 आदिशक्ति कृषि मुरू 12, यादव बिल्डिंग मटेरियल तखतपुर वि.ख. मस्तूरी से 01 पटेल कृषि केन्द्र जयरामनगर, 02 रामफल खाद विक्रय केन्द्र मल्हार एवं वि.ख. बिल्हा से 01 शिव खाद भण्डार बुधवारी, 02 कृषि सेवा केन्द्र चकरभाठा 03 कृषि उद्यान केन्द्र तिफरा 04 त्रिवेणी खाद भण्डार तिफरा इस प्रकार कुल 18 निजी उर्वरक विक्रेताओं को स्टाक मिलान सही नहीं पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
