बिलासपुर। शहर में चल रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ आज एक बार फिर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम कमिश्नर वासु जैन के निर्देश पर तिफरा घुरू में अवैध प्लाट पर बनें रोड, बाउंड्रीवाल और फेंसिंग को तोड़ दिया गया है तथा मुरुम् व सामानों को जब्त कर लिया गया है। वहीं यदुनंदन नगर में बिना अनुमति के बनाए गए दुकान को भी तोड़ा गया है।
नगर पालिक निगम कमिश्नर वासु जैन द्वारा अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ कार्रवाई के लिए टीम तैयार कर अभियान छेड़ने के निर्देश दिए गए है। जिसके तहत निगम के भवन शाखा, राजस्व विभाग टाउन प्लानिंग और जोन क्रमांक 2 द्वारा आज तिफरा घुरू में पांच स्थान खसरा नंबर 304, 305, 592 मे लगभग सात एकड़ जमीन में रमनदीप सिंह सलूजा अजीत सिंह पटेल, मुकेश साहू, संतोष मणिकपुरी, शशि सोनी, ऋषि राजे रजक, केशरी नंदन उपाध्याय मनोज गुप्ता, सौकत खान, ताहिर खान की भूमि पर किए जा रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ कार्रवाई की गई। ज्ञात है की शहर में हो रहे अवैध प्लाटिंग से शहर की सूरत बिगड़ रही है.बिना किसी योजना और नियम के तैयार ये अवैध प्लाट भविष्य में परेशानी पैदा करते है। इन सबको देखते हुए कमिश्नर वासु जैन ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसके अतिरिक्त तिफरा बाजार चौक पर सड़क पर आवागमन में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण को भी हटाया गया है । निगम द्वारा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। आज की कार्रवाई के दौरान पुलिस बल एवं जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप, भवन अधिकारी सुरेश शर्मा, उप अभियंता श्री जुगल सिंह, प्रमिल शर्मा समेत और जोन क्रमांक 2 के उपअभियंता व कर्मचारी उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
