बिलासपुर। शराब दुकान हटाने को लेकर आंदोलन तो नारी शक्ति के बैनरतले किया गया लेकिन जब श्रेय लेने की बारी आई तो आप पार्टी की एक महिला नेत्री कूद गई। अब इसको लेकर विवाद शुरू हो गया है और नारी शक्ति की महिलाओं ने इस पर आपत्ति कर दिया है। लिहाजा महिला नेत्री को मुंह की खानी पड़ गई। वायरल ऑडियो को सुनकर उज्ज्वला कराड़े की जमकर मखौल उड़ाया जा रहा है।
चुनाव नजदीक आते ही नेता हर उस मुद्दे को भुनाने की कोशिश करते है जिसमे उनकी साख बढ़ती हो। लेकिन कई बार नेताओं को मुंह की खानी पड़ती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमे आप पार्टी की महिला नेत्री उज्ज्वला कराड़े को न केवल मुंह की खानी पड़ रही है बल्कि शहर में फजीहत अलग से हो रही है। दरअसल वार्ड क्रमांक 63 बंधवापारा सरकण्डा ड्रीमलैंड स्कूल के पास पिछले सात आठ दिनों से नारी शक्ति श्रीमती दीपा शर्मा, संजय ऑयल सिंघनी(गांधी जी) एवं मोहल्लेवासियों के सहयोग से देसी शराब भट्टी हटाने एवं अवैध शराब के विरोध में धरना प्रदर्शन एवं अनशन किया जा रहा था। यह आंदोलन पिछले 7 दिनों से चल रही थी जब आंदोलनकारियों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया तो जिला प्रशासन के प्रतिनिधि तहसीलदार एवं आबकारी विभाग के अधिकारी पहुंचे और आश्वासन दिया की 2023 वित्त वर्ष मार्च में शराब दुकान यहां से हटाकर कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कर देने का आस्वशन दिया। जहां पर देशी शराब भटटी संचालित है उसके मकान मालिक ने भी सहमति दे दिया है कि इस वित्त वर्ष के बाद वह अपना मकान शराब भट्टी के लिए नहीं देगा। इस पर नारी शक्ति द्वारा अनशन समाप्त किया गया। इस आंदोलन को लगभग सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने अपना समर्थन दिया था। लेकिन मुख्य योगदान मुहल्ले के महिलाओं का रहा। जिन्होंने दिन रात वहां बैठकर अनशन को सफल बनाया। इस आंदोलन के सफल होने का मुख्य श्रेय समस्त नारी शक्ति के महिलाओं को जाता है लेकिन “आप” पार्टी की महिला नेत्री उज्ज्वला कराड़े ने दैनिक अखबारों में प्रेस रिलीज देकर इस आंदोलन का मुख्य कर्ता-धर्ता खुद को बताकर खबर प्रकाशित करा दी। आंदोलन के सफल होने का श्रेय लेने के चक्कर अपनी फजीहत करा ली। सुबह से उज्ज्वला कराड़े और नारी शक्ति की प्रमुख दीपा शर्मा के बीच फ़ोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमे आंदोलन का श्रेय लेने पर दीपा शर्मा उसे फटकारती हुई सुनाई दे रही है। दीपा शर्मा दो टूक शब्दों में उनसे कह रही है आंदोलन नारी शक्ति महिला मंडल है तो आप श्रेय लेने वाली होती कौन है ? आप अखबारों में इसका खंडन चपवाइए। पूरी बातचीत में उज्ज्वला कराड़े दीपा शर्मा के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है और पूरे समय अपराधबोध से ग्रसित लहजे में बात करती हुई सुनाई दे रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
