बिलासपुर। SSP पारुल माथुर ने दर्जन भर थाना प्रभारियों को बदल दिया है। बिल्हा थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद माना जा रहा है की अपराध पर अंकुश लगेगा। बिल्हा क्षेत्र में नए थानेदार के लिए जुआ और सट्टा पर रोक लगाने की चुनौती होगी।
उप पुलिस महा निरीक्षक पारुल माथुर ने महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए शनिवार को कई थाना प्रभारियों का दूसरे थाने में और कुुछ का रक्षित केंद्र में तबादला किया है। बिल्हा की थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा को हाल ही में हुए घटनाक्रम के चलते बिल्हा थाने से हटाकर रक्षित केंद्र में पदस्थ की गई है। महिला थाना प्रभारी कौशल्या साहू को डीएसपी पद पर पदोन्नत होने के बाद रक्षित केंद्र भेजा गया है। रक्षित केंद्र से लक्ष्मी चौहान को महिला थाना का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। सरकंडा थाना प्रभारी उत्तम साहू को तोरवा थाने का इंचार्ज बनाया गया है जबकि सिविल लाइन थाने में पदस्थ उप निरीक्षक मनोज नायक को तारबाहर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तोरवा से फैज उल होदा शाह को हटाकर सरकंडा थाने का प्रभारी बनाया गया है। तारबाहर थाने में पदस्थ उप निरीक्षक देवेश राठौर की पोस्टिंग बतौर थाना प्रभारी बिल्हा थाने में की गई है। पचपेड़ी थाने में पदस्थ निरीक्षक मोहन भारद्वाज को यातायात थाने भेजा गया है वही यातायात थाने में पदस्थ सुनील कुर्रे को हिर्री थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
