ABU के विद्यार्थियों ने बुजुर्गों को कराया हास्य योग अभ्यास, मानसिक तनाव से हुए मुक्त, रोज सूक्ष्म व्यायाम और प्रणायाम करने के लिए किया

बिलासपुर। बिलासपुर के अटल बिहारी विश्वविद्यालय के योग साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने पुलिस लाइन स्थित कल्याण कुंज वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को हास्य योग कराया। इस बीच बुजुर्गों ने खुलकर हंसे और तालियां बजाई। इससे वे मानसिक रूप से आराम मिला और तनाव मुक्त हुए। विद्यार्थियों ने योग अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जीवन मे योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने बुजुर्ग महिला और पुरुषों को हास्य योग अभ्यास कराया। ताकि मानसिक तनाव से दूर रहें।
अटल बिहारी विश्वविद्यालय द्वारा योग को जन जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को योग साइंस विभाग के शिक्षक और विद्यार्थियों द्वारा लोगों को योग के महत्व के बारे में बताते हैं। साथ ही रोजाना योग अभ्यास करने के लिए जागरूक करते हैं। इसी कड़ी में शनिवार को प्रोफेसर मोनिका के नेतृत्व में विद्यार्थियों के साथ कल्याण कुंज स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे। आश्रम में रहने वाले अधिकांश महिला व पुरुष का उम्र 70 से अधिक है। विद्यार्थियों ने बुजुर्गों को शुक्ष्म आसान और प्रणायाम करने के लिए जागरूक किया। योग साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डा. गौरव साहू ने बताया कि कुलपति जी के निर्देश पर योग अभ्यास करवाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जीवन में रोग मुक्त और सेहतमंद रहने के लिए बच्चे युवा और बुजुर्गों और सभी वर्गों को योग करना चाहिए। विभाग की ओर से योग को आम जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूल, पंचायत, आश्रम, संस्थानों में रहने वालों को योग अभ्यास कराया जाता है। लोग स्वास्थ्य रहेंगे तो समाज और देश आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर प्रोफेसर मोनिका पाठक, प्रिया साहू, पूजा यादव, ऋतु सिंह, रोज, सुषमा, रोशनी, स्नेहा श्वेता, इंदु साहू, कविता पटेल, राहुल, दुर्गेश, नीतीश, शानू, लोकेश समेत अन्य उपस्थित थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *