पत्थलगांव। पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सअप व डाक के माध्यम से एक पत्र जमकर वायरल हो रहा है जिसमे पत्थलगांव के 8 शासकीय विभागों के नाम की सील मुहर लगी हुई है उक्त पत्र मे भाजपा नेता अंकित बंसल व वरिष्ठ नेताओं का नाम लिखकर शासकीय कार्यालय के कर्मचारियों को परेशान करने सम्बन्धी बातो को लिखकर कुछ अज्ञात षड़यंत्रकारी लोगो के द्वारा छवि धूमिल करने की साजिश की गई है।
उक्त पत्र वायरल होते ही अंकित बंसल ने वायरल पत्र मे लगी सील मुहर से सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को पत्र जारी कर वायरल पत्र के विषय मे स्पष्टीकरण की मांग की जिस पर सभी विभाग से पत्र के माध्यम से उक्त वायरल पत्र मे उल्लेखित लेख से अपना संबंध न बताते हुए उसमे लगी सील से भी अनभिज्ञता जाहिर की है जिससे सिद्ध होता है कि वायरल पत्र फर्जी है व उसमे लगी सील भी उस विभाग की नहीं है किसी व्यक्ति ने षड़यंत्र के तहत भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल की छवि धूमिल करने की साजिश के तहत फर्जी पत्र जारी किया गया है।
उक्त पत्र के जारी होने व विभागों द्वारा स्पष्टीकरण मिलने के बाद भाजपा अपने नेता के पक्ष मे खड़ी दिखाई दे रही है और आज शाम भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल जिला पंचायत सदस्य सालिक साय,मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल के साथ सैंकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता पत्थलगांव थाने पहुंचे और पुलिस अधीक्षक जशपुर के नाम उप पुलिस अधीक्षक हरीश पाटिल को ज्ञापन देकर उक्त फर्जी पत्र वायरल करने व शासकीय विभागो की फर्जी सील बनवाने वालो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की जिस पर उप पुलिस अधीक्षक हरीश पाटिल ने तत्काल जाँच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
