शिवरीनारायण मठ में राम-जानकी विवाह महोत्सव, शामिल हुए कृषि मंत्री एवं सिंचाई मंत्री रविन्द्र चौबे

शिवरीनारायण। दशरथ नंदन प्रभु श्री रामचंद्र जी एवं जनक दुलारी माता जानकी जी का विवाह महोत्सव धर्म एवं अध्यात्म की पावन धरा श्री शिवरीनारायण में अत्यंत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे शामिल हुए तथा छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। विदित हो कि मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी को हर वर्ष शिवरीनारायण में श्री सीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी यह कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया विशेष श्रृंगार प्रभु श्री रामचंद्र जी दूल्हा तथा माता जानकी दुल्हन के रूप में विराजित हुये, राम जानकी विवाह महोत्सव के अवसर पर इन्हें भगवान लक्ष्मण जी सहित मौर धरण कराया गया साथ ही वैवाहिक परिधान में श्रृंगार किया गया उन्हें रथ में बिठाने के पश्चात राजेश्री महन्त जी कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे जी जगदीश मंदिर के पुजारी श्री त्यागी जी महाराज मुख्तियार सुखराम दास जी एवं सभी श्रद्धालुओं ने बारी बारी से आरती उतार कर भगवान की पूजा अर्चना की शाम 5:00 बजे बारात नगर भ्रमण के लिए निकला नगर निवासियों ने जगह-जगह पर बारातियों का एवं भगवान राघवेंद्र सरकार जी का भव्य स्वागत किया नगर की माताओं ने आरती उतार कर मंगल कामना की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया सीताराम की मनोहर जोड़ी का दर्शन करके श्रद्धालुओं ने अपना जीवन धन्य बनाया। धर्म शास्त्र में लिखा है सीता राम मनोहर जोड़ी, दशरथ नंदन जनक किशोरी। इस संदर्भ में पूछे जाने पर कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि शिवरीनारायण के पवित्र धाम में परमात्मा की शादी के बारात में मुझे बाराती बनने का सौभाग्य मिला, सीता राम विवाह महोत्सव तो यहां हर वर्ष होता है रामकथा में प्रायः हर साल आता रहा हूं किंतु विवाह में बाराती के रूप में प्रथम बार शामिल हो सका यह प्रभु की कृपा है, भगवान शिवरीनारायण समस्त जगत के स्वामी हैं यह हम सब पर कृपा बनाए रखें संपूर्ण देशवासियों के मंगल जीवन की कामना भगवान के चरणों में करता हूं। राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि अत्यंत ही सरल एवं सहज भाव से माननीय मंत्री जी ने इस महोत्सव में उपस्थित होकर हम सब का सम्मान बढ़ाया जो भी श्रद्धालु जन भगवान राघवेंद्र सरकार की मांगलिक विवाह में सम्मिलित होते हैं परमात्मा उसकी जीवन में सुख शांति समृद्धि एवं मंगल प्रदान करते हैं। बारातियों में खुशी की लहर एक तरफ जहां डीजे पर रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी के धुन पर लोग थिरक रहे थे वहीं दूसरी ओर बैंड बाजे की मधुर ध्वनि लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी मठ मंदिर प्रांगण में कुमारी कावेरी यादव की सुमधुर प्रस्तुति लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। कार्यक्रम में विशिष्ट से अति विशिष्ट लोग शामिल हुए जिसमें राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, बिलाईगढ़ के विधायक चंद्र देव राय, पूर्व सांसद प्रत्याशी रवि भारद्वाज, जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के अध्यक्ष डॉक्टर चौरेश्वर चंद्राकर, बलौदा बाजार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, शेशराज हरबंस, जिला पंचायत जांजगीर चांपा के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश शर्मा, देवेश सिंह, इंजीनियर रवि पांडे, जनपद सदस्य कमलेश जी, एल्डरमैन पूणेन्द्र तिवारी, गिरधारी यादव, रईस किंग खूंटे, नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष श्रीमती अंजनी तिवारी ,मनोज तिवारी ,बृजेश केसरवानी, राजेंद्र यादव, पिंटू भट्ट, हेमंत दुबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पामगढ़ के अध्यक्ष हर प्रसाद साहू, मनोज खरे, कल्याण सिंह बर्मन, शक्ति से श्रीमती गीता देवांगन,, डॉ रामचंद्र पटेल,मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, देवा लाल सोनी, अधिवक्ता प्रमोद सिंह ,बजरंग शर्मा, शरद तिवारी, पवन कश्यप ,नारायण खंडेलिया जैसे अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे इनके अलावा अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा से कलेक्टर यशवंत कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल ,राज्य प्रशासनिक सेवा से अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान, स्थानीय तहसीलदार, शिवरीनारायण थाने के थानेदार श्री एम एल शर्मा तथा पुलिस प्रशासन के लोग तथा राज्य लोक सेवा आयोग से डॉक्टर एमपी पासी डॉक्टर दास जी सहित अनेक अति विशिष्ट लोग शामिल थे!

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *