बिलासपुर। मंगला चौक से नेहरू चौक की ओर जा रही सिटी बस क्रमांक CG 10 g 1377 के चालक ने लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बस चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक की पहचान बेमेतरा निवासी प्रकाश दास मानिकपुरी के के रूप में हुई है। घटना मुंगेली नाका शेफर्ड स्कूल के पास की है। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया है। बताया जा रहा है की बस तखतपुर से रेलवे स्टेशन जा रही थी, इसी बीच सड़क हादसा हो गया। ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
