बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 11 के नागरिकों को जल्द ही तीन जर्जर सड़कों के बदले चकाचक रोड मिलने वाली है। महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने सोमवार को यहां की 22 लाख रुपए की लागत से बनने वाली तीन सड़कों को पक्का बनाने के लिए भूमिूपजन किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद जोन 5 के अधिकारियों को समय पर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
नगर निगम के जोन क्रमांक 5 के वार्ड क्रमांक 11 संत कबीर दास नगर के गोविद नगर से नयापारा को जोड़ने वाली सड़क काफी जर्जर है। गोविद नगर से नयापारा के बीच आधे हिस्से में सीसी रोड बनाई गई है, लेकिन आधे हिस्से में कच्ची सड़क होने के कारण बरसात के दिनों में यहां घुटने तक पानी भरा रहता है। ठंड व गर्मी के सीजन में यहां धूल का गुबार उड़ते रहता है। इसके चलते बारहों माह नागरिकों को आवागमन करने में परेशानी होती है। इसी तरह की हालत मस्जिद जाने वाली सड़क की है। यहां के नागरिकों ने वार्ड पार्षद रवि साहू के जरिए पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग मेयर श्री यादव से की थी। मेयर श्री यादव ने गोविद नगर मार्ग में सीसी रोड बनाने के लिए अपनी निधि से 5 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। मरम्मत मद से भी 7 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। मस्जिद जाने वाले मार्ग के नवीनीकरण के लिए नगर निगम के प्रस्ताव पर शासन ने 1० लाख रुपए मंजूर किए हैं। भूमिपूजन के अवसर पर एमआईसी सदस्य अजय यादव, पुष्पेंद्र साहू, पार्षद सूरज मरकाम, शाला शिक्षा समिति के सदस्य कृष्ण कुमार यादव, पूर्व पार्षद संतोष भारतीय, बबुआ यादव आदि मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
