बिलासपुर। कांग्रेस नेता और आदतन अपराधी संजू त्रिपाठी की हत्या के मामले में पकड़े गए 7 आरोपियो को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
सोमवार को कपिल त्रिपाठी, प्रेम श्रीवास, सुमित निर्मलकर, अमन गुप्ता, जयनारायण त्रिपाठी, और सुचित्रा दत्तक पुत्री को कोर्ट में पेश किया गया। शेष आरोपियों को पुलिस पकड़ कर ला रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की जानकारी मिलते ही न्यायालय परिसर में गहमा गहमी का मौहौल बन गया। हालांकि न्यायालय में पुलिस की तगड़ी व्यवस्था की गई थी। जैसे ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया वैसे ही कागजी औपचारिकता पूरा करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। कपिल त्रिपाठी को अदालत ने 22 दिसंबर की शाम 4:00 बजे तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
5 दिन पहले सकरी थाना क्षेत्र मैं मुख्य सड़क पर संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके ही सगे भाई और पिता समेत लगभग सभी रिश्तेदार और उनके सहयोगी गिरफ्तार हुए हैं। संजू त्रिपाठी के अत्याचार से तंग आकर इन लोगों ने उत्तर प्रदेश के 5 शूटर को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। जिसमे 5 लाख रुपये एडवांस दिया गया था।
शूटरों ने संजू त्रिपाठी पर 10 गोलियां दागी थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। असल में पूरा परिवार संजू त्रिपाठी के अत्याचार से तंग आ चुका था। संपत्ति का विवाद होने के अलावा अपनी सौतेली बहन के साथ लगातार बलात्कार कर रहा था। जिससे पूरा परिवार उसके खिलाफ खड़ा हो गया था।
संजू त्रिपाठी की हत्या के आरोप में पकड़े गए जय नारायण त्रिपाठी, कपिल त्रिपाठी, जीजा भरत तिवारी, भरत तिवारी के भांजे और भतीजे आशीष तिवारी, रवि तिवारी, इनके सहयोगी प्रेम श्रीवास, अमन गुप्ता, राजेंद्र सिंह ठाकुर के अलावा संजू ठाकुर की मुंह बोली बहन और कपिल की पत्नी सुतित्रा त्रिपाठी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
