बिलासपुर। प्रतिवर्ष की भांति जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित आदिवासी बालक छात्रावास परिसर में बालक/बालिकाओ द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की याद में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें आदिवासी समाज की गौरव शहीद वीर नारायण सिंह जी की165 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्यातिथि के रूप में वेदसिंह मरकाम सहायक संचालक ऑडिट विभाग रायपुर, अध्यक्षता राजेन्द्र जगत प्राचार्य हायर सेकंडरी स्कूल रतनपुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी धनेश्वर सिंह नेताम, धन सिंह पोर्ते, सुनील श्याम, देवी पैंकरा, मनहरण मरकाम, उत्तम पोर्ते व समाज के विशिष्ट जन उपस्थित रहे। आयोजन के द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यतिथि के रूप में मरवाही विधायक सम्मानीय के के ध्रुव, अध्यक्षता डॉ चंद्रशेखर उइके संचालक न्यू वंदना मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर,विशिष्ट अतिथि के रूप में वेदसिंह मरकाम, डॉ यशपाल ध्रुव, सभापति परमेश्वर जगत व भारी संख्या में सामाजिकगण, छात्रावासी छात्र छात्राओं का उपस्थित रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
