बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबादी जमीन पर सालों से मकान बनाकर रहने वाले गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने ऐसे परिवारों को आबादी जमीन का मालिकाना हक देने राजीव गांधी आश्रय योजना लागू की है, जिसके तहत मात्र 70 हजार रुपए का भुगतान करने पर यह जमीन संबंधित परिवार के नाम पर रजिस्ट्री हो जाएगी।
ये बातें महापौर रामशरण यादव ने मंगलवार को वार्ड क्रमांक 11 संत कबीर दास नगर नयापारा सिरगिट्टी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित पट्टा वितरण समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से कहीं। इस दौरान मेयर श्री यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने 30 परिवारों को राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत आबादी जमीन का अधिकार पत्र सौंपा। मेयर श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीबघेल की मंशा है कि हर परिवार के सिर पर छत हो, जो उसका खुद का हो। अब तक आबादी जमीन पर रहने वालों को हमेशा डर लगा रहता था कि कहीं उस जगह से उन्हें बेदखल न कर दिया जाए। श्री बघ्ोल ने प्रदेश में सत्ता की बागडोर संभालते ही छत्तीसगढ़ में रहने वाले हर वर्ग के लिए कई ऐसे कार्य किए हैं, जो देश के किसी भी राज्य सरकार ने नहीं की है। महापौर श्री यादव ने कहा कि 70 हजार रुपए को 10 साल तक किश्तों में पटा सकते हैं। एक साल में यह किश्त न्यूनतम 7 हजार रुपए पड़ेगी। महीने में 6 सौ तो प्रतिदिन में महज 20 रुपए जोड़ने होंगे। यही नहीं, एक साथ 70 हजार रुपए का भुगतान किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभापति श्री नजीरुद्दीन ने कहा कि 70 हजार रुपए पटाने के बाद तहसीलदार द्बारा यह जमीन आपके नाम कर दी जाएगी। यह अधिकार पत्र मिलने के बाद आप लोग मोर जमीन मोर मकान योजना के लिए पात्र हो गए हैं। योजना के तहत आवेदन करने पर आप लोगों के नाम पर 2.50 लाख रुपए स्वीकृत होंगे, जिससे आप पक्का मकान बना सकते हैं। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अजय यादव, बजरंग बंजारे, पार्षद रामप्रकाश साहू, रवि साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामअवतार यादव, शाला शिक्षा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, संतोष यादव, मालिक राम वर्मा के अलावा बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
