बिलासपुर। आशीर्वाद वैली में बैडमिंटन खेलने वाले वहां के रहवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। खेलने के दौरान देर रात तक शोरगुल, चिल्ल पों और गाली गलौज करते है। जिसके कारण कालोनी वासियों की नींद हराम हो गई है। इस धमाचौकड़ी में कालोनी की समिति के पदाधिकारी भी शामिल हो जाते है जबकि उन्हें व्यवस्था बनानी मदद करनी चाहिए।
आशीर्वाद वैली के रहवासियों की समस्या कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक तो ले आउट के अनुसार बिल्डर ने साधन सुविधा उपलब्ध नहीं कराया ऊपर कालोनी की अनुशासनहीनता रहवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। वहां पर जिस स्थान पर स्विमिंग पुल बनना था वहां पर बिल्डर ने बैडमिंटन कोर्ट बनवा दिया है। अब यही कोर्ट आसपास रहने वालों के लिए मुसीबत बन गई है। इस कोर्ट में शाम 6 बजे से खेल शुरू हो जाता है। पहले बच्चे खेलते है, फिर वहां पर कालोनी के युवाओं का मजमा लगता है। जब कालोनी के युवा बैडमिटन खेलके जाते है तो बड़े लोग खेलने आते है। कुल मिलाकर शाम 6 बजे से लेकर रात 12 बजे तक शोरगुल, चिल्ल पों मचा रहता है। इस दौरान खेलने वाले अश्लील गलियों का भी उपयोग करते है। जो आसपास रहने वालों के घरों के अंदर तक सुनाई देता है। कुल मिलाकर उस बैडमिटन कोर्ट के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसको लेकर कालोनी की समिति से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। उल्टे समिति के पदाधिकारी ही नंगाई करने लगते है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
