बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह का कहना है प्रदेश की सरकार को जो दो दर्जन से ज्यादा पुरस्कार मिले है उसे केंद्र की सरकार ने नहीं दिए है बल्कि NGO ने दिए है। उन्होंने कहा प्रदेश दिवालिया होने के कगार पर है और अपराध चरम पर है।
RR रिसोर्ट में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज प्रदेश की स्थिति चिंताजनक है। आपराधिक गतिविधियां चरम पर है। पूरे प्रदेश में जुआ, सट्टा और अवैध उगाही हो रही है। रेत माफिया, कोल माफिया, शराब माफिया, जमीन मोफियाओं का राज चल रहा है।राजस्व विभाग में फौती, नमतरण करने के लिए पटवारी और तहसीलदार लाखो रुपए मांग रहे है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। गरीबों को आवास नही मिल रहा है। जबसे भूपेश मुख्यमंत्री बने है तब से प्रदेश में कोई इन्वेस्टमेंट नही आया है, किसानो को दो साल का बोनस नही मिला है। इन्हीं सब बातों को लेकर हम गांव गांव जा रहे है और सरकार की असफलताओं को बता रहे है। जब उसने democrecy.in ने सवाल किया कि आप सरकार को असफल बता रहे है केंद्र सरकार ने श्रेष्ठ काम के लिए दो दर्जन से ज्यादा पुरस्कार दे चुकी है। जब असफल है तो पुरस्कार किस बात का मिल रहा है ? तो उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को जो पुरस्कार मिले है वो केंद्र सरकार ने नहीं दिए है बल्कि अलग-अलग NGO ने दिए है। जब बृजमोहन अग्रवाल के बयान की “भाजपा के 15 साल को भूल जाओ- क्यों कह रहे है तो उन्होंने सीधा कोई जवाब देने के बजाए अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने लगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
