बिलासपुर। पुलिस ने 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बनारस से ब्राउन शुगर लाकर बिलासपुर में खपाने वाले थे।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि न्यायधानी में लगातार नशे के व्यापार बढते जा रहा हैं कि रेंज आईजी बी एन मीणा, पुलिस कप्तान श्रीमति पारूल माथुर के निर्देशन पर सभी सरहदी थानो के द्वारा दीगर राज्य से आने जाने वालो पर निगरानी रखी जा रही थी। दिनांक 02.01.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि दो व्यक्ति बनारस से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लेकर बस से अम्बिकापुर होते हुए रतनपुर के रास्ते बिलासपुर आने वाले है। सूचना पर श्री
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में एसीसीयु प्रभारी हरविंदर सिंह के टीम व थाना प्रभारी रतनपुर की टीम के द्वारा मुखबीर सूचना तस्दीक कराया गया। एसीसीयू के दो आरक्षको को कटघोरा से उसी बस में बैठाया गया जिसमे आरोपीगण अम्बीकापुर से रतनपुर आ रहे थे। दोनो आरोपी महामाया चौक रतनपुर में उतर कर बस बदलने की फिराक में थे तभी एसीसीयू व थाना रतनपुर की अन्य टीम जो पहले से घात लगाकर इंतजार कर रही थी ने दोनो आरोपियो को घेराबंदी कर धरदबोचा एवं आरोपियो की तलाशी करने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिला। पुछताछ करने पर उन्होने बताया कि 31.12.2022 को बिलासपुर से बनारस की बस में बैठ कर निकले थे जो दिनांक 01.01.2023 को सुबह बनारस पहुच कर केंट एरिया से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर खरीदे एवं रात्री बनारस से अम्बिकापुर की बस में बैठे और 02.01.2023 को अम्बिकापुर से बिलासपुर की बस से निकले। रतनपुर से बस बदलकर बिलासपुर जाने वाले थे कि पुलिस ने धरदबोचा,विधिवत कार्यवाही उपरांत दोनो व्यक्ति को थाना लाया गया। अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से धारा 21(बी),29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंज्जीबद्ध किया गया हैं। कार्रवाई में विशेष योगदान एसीसीयू से -एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक हरविंदर,उप निरी अजय वारे, आर0 निखिल राव जाधव,आर0 प्रशंत सिंह,आर0 बोधुराम कुम्हार, डी एस बी शाखा आर0 हेंमत सिंह थाना रतनपुर से थाना प्रभारी उप0निरी0 प्रसाद सिन्हा,आर0 दीपक मरावी,आर0 राहुल जगत,आर0 किर्ती पैकरा,आर0 संतोष श्रीवास,आर0 रामधीर टोप्पो शामिल थे।
00 गिरफतार आरोपी
1- मोह0 जावेद पिता मोह0 मंजूर उम्र 33 साल साकिन जरहाभाठा ओमनगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0 पूर्व में भी सिविल लाईन थाने से एनडीपीएस के मामले में चलान हो चुका है।
2- प्रेमनारायण उर्फ सन्नी चौधरी पिता अशोक चौधरी उम्र 29 साल साकिन कतियापारा जूना बिलासपुर थाना सिटीकोतवाली जिला बिलासपुर छ0ग0।
जप्त मशरूका –
1 एक प्लास्टिक सूटकेश
2 ब्राउन शुगर मदक पदार्थ 25 ग्राम कीमती 125000 रू
3 नगदी रकम 280 रूपये
4 मोबाईल 01 नग
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 26, 2026स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई ताकत, NTPC के CSR मद से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगा 7.19 करोड़ रुपए का उपकरण, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण
बिलासपुरApril 26, 2026ऐतिहासिक नगरी मल्हार में मिला 2000 साल पुराना ताम्रपत्र, ज्ञान भारतम अभियान के तहत मिल रही है कई ऐतिहासिक पांडुलिपि और धरोहरें
दुर्गApril 25, 2026STF कांस्टेबल की पत्नी और बेटे की हत्या, बेटी घायल, आरोपी महिला गिरफ्तार, अवैध संबंध बना हत्या का कारण
बिलासपुरApril 25, 2026व्यापार विहार में पानी निकासी की समस्या, रेलवे, FCI और निगम अधिकारियों की बनेगी कमेटी
