कलेक्टर सौरभकुमार ने शीतलहर व कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा नर्सरी से 8 वीं तक के बच्चों के लिए 5 से 7 जनवरी तक तीन दिनों के लिए अवकाश घोषित किया है। सरकारी और निजी दोनों स्कूलों पर ये आदेश लागू होगा। परीक्षाएं भी नहीं होंगी। जारी आदेश के अनुसार अर्धवार्षिक परीक्षा भी नहीं होंगे, परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जाएगी।
जिले में बढ़ते हुए ठंड एवं शीतलहर के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय-नर्सरी, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक (कक्षा नर्सरी से आठवीं तक) में अध्ययनरत छात्र छात्राओं हेतु दिनांक 5 जनवरी 2023 से 7 जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित किया जाता है। अवकाश केवल छात्र- छात्राओं के लिए है। शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी निर्धारित समय में विद्यालय में उपस्थित रहकर दायित्व निर्वहन करेंगे। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की कक्षाएं पूर्ववत संचालित रहेंगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
