बिलासपुर। शहर के साइंस कॉलेज मैदान में 5 जनवरी से राज्य स्तरीय अंतर विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया है। इसका विधिवत उद्घाटन शहर के प्रथम नागरिक और महापौर रामशरण यादव ने किया। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम के सभापति शेख नजरुद्दीन और एमआईसी मेंबर अजय यादव और बजरंग बंजारे भी थे। टीचर्स स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में अलग-अलग विभागों और जिलों की 32 टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता का फाइनल 15 जनवरी को होगा। उद्घाटन अवसर पर महापौर रामशरण यादव ने आयोजन समिति की तारीफ करते हुए कहा कि शिक्षकों ने फिर एक बार बेहतर सोच के साथ प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारियों के बेहतरी के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया है। इससे मेल मिलाप भी बढ़ता है और सामाजिक समरसता भी बढ़ती है। खेल की सभी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में हमेशा शासकीय कार्यों में लगे रहने वाले कर्मचारियों को खुद के मनोरंजन के लिए यह सुनहरा अवसर टीचर स्पोर्ट्स क्लब ने प्रदान किया है। जिसके लिए उनको साधुवाद है। नगर निगम सभापति शेख नजरुद्दीन ने भी कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि शिक्षकों ने एक बड़ी जिम्मेदारी ली है और बिलासपुर जिले में शासकीय कर्मचारियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करके उन्होंने जिले का गौरव बढ़ाया है। उद्घाटन अवसर पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर पी दासरथी, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रभात गुप्ते, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अखिलेश मेहता, वरिष्ठ कोच सुशील मिश्रा, टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक दुबे, उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे, संयोजक रितेश सिंह, विशाल दुबे, योगेश पांडे, सौरभ मजूमदार, देव रूद्रकर आसिफ अली, अविनाश दास, विजय नापित, चंद्र कुमार, सतीश मरकाम, धीरेंद्र पाठक समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।
00 आज हुए मैच
पहला मैच डीईओ मैड मैक्स व रॉयल चैलेंजर बिल्हा मध्य खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए डीईओ मैड मैक्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 53 रन बनाए जिसमें अरविंद ने 22 रनों का योगदान दिया , रॉयल चैलेंजर बिल्हा की ओर से गेंदबाजी करते हुए किरण निषाद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए साथ ही चेलकर ने दो विकेट लिया आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बिल्हा ने 54 रनों का लक्ष्य 1 विकेट के नुकसान में प्राप्त कर लिया विशाल ने धमाकेदार 30 रन बनाएं और टीम को 9 विकेट से जीत दिलाया मैन ऑफ द मैच रॉयल चैलेंजर्स के किरण निषाद रहे । आज का दूसरा मैच सीएसपीडीसीएल ( बिजली विभाग) व पीआरडी ( पंचायत एवम ग्रामीण विकास विभाग ) के मध्य हुआ जिसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन निर्धारित 10 ओवरों में बनाएं जिसमें बल्लेबाजी करते हुए गजेंद्र सोनी ने 51 रन अर्जुन साहू ने 45 रन बनाए । 111 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पीआरडी की टीम 36 रन पर आउट हो गई जिसमें घातक गेंदबाजी करते हुए काशी राव ने 2 ओवर में 5 विकेट लिए इस तरह यह मैच सीएसपीडीसीएल ने 74 रनों से जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया . इस मैच के मैन ऑफ द मैच संयुक्त रुप से गजेंद्र सोनी व अर्जुन साहू थे।
आज का तीसरा मैच कोटा टीचर्स व तखतपुर चैंपियन के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर कोटा टीचर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाया जिसमें चीनू श्रीवास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 रनों का योगदान दिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी तखतपुर चैंपियन की टीम शुरू से ही दबाव में नजर आई और 55 रनों पर आउट हो गई तखतपुर चैंपियन की ओर से कृपा शंकर ने 18 रनों का योगदान दिया वहीं कोटा टीचर की ओर से पंकज ने तीन सिदार, ऋषभ, दुर्गेश ने दो-दो विकेट लिया इस तरह यह मैच कोटा टीचर्स ने 54 रनों से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच कोटा टीचर्स के चीनू श्रीवास रहे।
6 तारीख को आयोजित होने वाले मैच
पहला मैच बिल्हा गेम चेंजर और जल संसाधन विभाग के बीच होगा, दूसरा मैच पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ विभाग के बीच होगा, तीसरा मैच आदिवासी विकास विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बीच होगा। चौथा मैच मुंगेली वारियर्स और सेकेंड बटालियन सकरी के बीच होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 26, 2026स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई ताकत, NTPC के CSR मद से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगा 7.19 करोड़ रुपए का उपकरण, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण
बिलासपुरApril 26, 2026ऐतिहासिक नगरी मल्हार में मिला 2000 साल पुराना ताम्रपत्र, ज्ञान भारतम अभियान के तहत मिल रही है कई ऐतिहासिक पांडुलिपि और धरोहरें
दुर्गApril 25, 2026STF कांस्टेबल की पत्नी और बेटे की हत्या, बेटी घायल, आरोपी महिला गिरफ्तार, अवैध संबंध बना हत्या का कारण
बिलासपुरApril 25, 2026व्यापार विहार में पानी निकासी की समस्या, रेलवे, FCI और निगम अधिकारियों की बनेगी कमेटी
