बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने लूट एवं मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अक्सर एकांत जगह पर आने जाने वालो को अपना शिकार बनाते थे। आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त डण्डा, लूट हुये वीवो कम्पनी का मोबाईल व नगदी 3370 रू. जप्त किया गया है।
मामलें का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.01.2023 के रात्रि मे आरपीएफ बैरक हेडक्वार्टर चांदमारी सेंटर सिरगिट्टी के पास अज्ञात तीन चार लडके द्वारा तीन अलग-अलग घटनाओं मे प्रार्थी के साथ एक राय होकर डण्डे मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। सूचना तत्काल थाना प्रभारी सिरगिट्टी ने तत्काल सिविल टीम गठित कर संदेहियों की पतासाजी करने के निर्देश दिए थे। संदेहियों थाना लाकर पूछताछ करने पर रोशन मण्डावी अपने साथी रोहन मण्डावी, शिवा सिंह एवं अमनदीप सिंह के साथ मिलकर प्रार्थी छोंटू मांेगरे पिता पूनाराम मोंगरे उम्र 33 वर्ष निवासी गणेशनगर चुचुहियापारा सिरगिट्टी से नगदी 1170 रू., प्रार्थी आदर्श पटेल पिता साधराम पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी बोकरेल जिला जांजगीर चाम्पा से वीवो कम्पनी का मोबाईल व नगदी 2200 रू. एवं प्रार्थी मोहम्मद आरिफ पिता मोहम्मद सलीम उम्र 28 वर्ष निवासी अन्नपूर्णा कालोनी से गाली गलौच कर डण्डे से मारपीट कर चोट पहुॅचाना स्वीकार करने पर चारो आरोपियों का मेमोरेण्डम कथन लेकर लूट हुये मोबाईल वीवो कम्पनी व नगदी रकम 3370 रू. व घटना मे प्रयुक्त डण्डा जप्त कर, आरोपियों को दिनांक 05.01.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजनों को अवगत कराकर रात्रि होने से थाना सुरक्षार्थ रखा गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, सउनि जीवन जायसवाल, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत प्र.आर. 53 अनिल साहू, आरक्षक रजनीश पाण्डेय, अफाक खान, जितेंद्र राव जाधव, अशोक कोरम एवं विरेन्द्र साहू की अहम भूमिका रही।
नाम आरोपीगण –
1. रोहन कुमार मण्डावी पिता अनिल मण्डावी उम्र 19 वर्ष निवासी सरदार मोहल्ला सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
2. रोशन मण्डावी पिता अनिल मण्डावी उम्र 21 वर्ष निवासी सरदार मोहल्ला सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
3. शिवा सिंह पिता गांधी सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
4. अमनदीप पिता राजू दीप उम्र 21 वर्ष निवासी सरदार मोहल्ला सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
