बिलासपुर। महापौर रामशरण यादव ने एमआईसी सदस्यों और पार्षदों के साथ शुक्रवार को छेरछेरा पर्व पर दान में वोट मांगने वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर के मतदाताओं के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अनिता हिमांशु कश्यप को भारी मतों से विजयी बनाने का आशीर्वाद मांगा।
नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर में पार्षद पद के लिए 9 जनवरी को मतदान होगा। इसके लिए सत्ता पक्ष कांग्रेस और भाजपा के बीच जोर आजमाइश चल रही है। दोनों की पार्टियों के नेताओं ने चुनाव फतह करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार दोपहर कुदुदंड स्थित चुनाव कार्यालय से मेयर श्री यादव अपने सिपहसालारों के साथ मतदाताओं से डोर टू डोर संपर्क करने निकल गए। उनके साथ कांग्रेस से पार्षद पद की प्रत्याशी अनिता हिमांशु कश्यप भी शामिल थीं। मेयर ने घरों-घर मतदाताओं से संपर्क करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा। मेयर श्री यादव का कहना है कि बिलासपुर निगम और प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस का राज है। यदि इस वार्ड से भी कांग्रेस की प्रत्याशी जीतकर आती है तो वार्ड का बेहतर तरीके से विकास होगा। वे मतदाताओं से कह रहे थे कि आज छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार छेरछेरा है। इस दिन घर-घर जाकर दान मांगने की परंपरा है। इस परंपरा को निभाने भी वे आए हैं। उन्हें दान के रूप में अन्न नहीं, बल्कि हर मतदाताओं का सिर्फ वोट चाहिए। छेरछेरा के दिन छत्तीसगढ़ के किसी के भी घर में कोई जाता है तो उन्हें खाली हाथ नहीं लौटाया जाता, इसलिए उन्हें भरोसा है कि मतदाता जरूर अपना आशीर्वाद कांग्रेस प्रत्याशी को देंगे। जनसंपर्क रैली में शहर की प्रथम महिला विनीता यादव, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, मनीष गढ़ेवाल, पुष्पेंद्र साहू, परदेशी राज, बजरंग बंजारे, सीताराम जायसवाल, संध्या तिवारी, पार्षद सुरेश टंडन, रवि साहू, इब्राहिम खान, सांई भास्कर, प्रियंका यादव, स्वर्णा शुक्ला, रामा बघेल, रवि साहू, इब्राहिम खान, सांई भास्कर, प्रियंका यादव, स्वर्णा शुक्ला, रामा बघेल, भरत कश्यप, शेख असलम, पूर्व पार्षद गायत्री कश्यप, बद्री यादव, हिमांशु कश्यप, गणेश रजक, भास्कर यादव, रामअवतार यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।
महापौर ने मोपका गोठान समूह को किया अन्नदान
मोपका गोठान के स्व सहायता समूह की महिलाएं छेरछेरा पर्व पर शुक्रवार सुबह महापौर निवास पहुंचीं। मेयर रामशरण यादव ने छेरछेरा पर्व की परंपरा के अनुसार उन्हें अन्नदान किया। मेयर के हाथों के अन्नदान पाते ही महिलाओं ने कहा कि इस दान का उपयोग वे गोठान में आयोजित कार्यक्रम में करेंगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
