सरगांव। शदाणी दरबार के संत डाॅ युधिष्ठिर लाल के मदकू द्वीप आगमन पर श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के पदाधिकारियों ने शाॅल श्रीफल एवं पुष्पहार से उनका सम्मान किया गया।श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप में आगमन पर संत श्री रामरूप दास महात्यागी जी के द्वारा रामाश्रय में उनका स्वागत एवं आतिथ्य सत्कार किया गया। संत श्री युधिष्ठिर लाल के द्वारा संत श्री रामरूप दास महात्यागी महाराज को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। तत्पश्चात संत डाॅ युधिष्ठिर लाल के द्वारा द्वीप क्षेत्र के पुरातात्विक मंदिर, शिव मन्दिर, अष्टभुजी गणेश मंदिर का भ्रमण दर्शन किया गया। भ्रमण के पश्चात संत युधिष्ठिर लाल के कहा कि यह क्षेत्र एक पवित्र स्थान है। यहां कि प्राकृतिक, पुरातात्विक एवं जैव विविधता को संरक्षित किया जाना चाहिए। भविष्य में यह क्षेत्र समाज का पथ प्रदर्शित करेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जीवन लाल कौशिक, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, विनय उपाध्याय, नेतराम दिवाकर, गोपाल निषाद सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित थे। प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर संत रामरूप दास महात्यागी जी के द्वारा श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप में जरूरतमंदो को कंबल का विवरण किया जाता है। मकर संक्रांति के अवसर पर वितरण हेतु शदाणी दरबार की ओर से 500 नग कंबल रामाश्रय को भेंट किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
