बिलासपुर। नगर निगम के अतिक्रमण शाखा का बुलडोजर सोमवार को बंधवापारा में चला। निगम ने यहां एक द्वारा शासकीय जमीन पर कब्जा कर बनाए गए दुकान को हटा दिया गया। कबाड़ी ने निगम के पंप को ही दबा लिया था। बंधवापारा में ही एक और कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने बिना अनुमति के बने अनियमित मकान पर भी कार्रवाई करते हुए तोड़ा है। इस अनियमित मकान का कुछ हिस्सा शासकीय जमीन पर भी था, जिसे अतिक्रमण मुक्त किया गया है।
बंधवापारा में कबाड़ी शेख अहमद द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान बना लिया गया था। अतिक्रमण किए गए हिस्से में निगम का मोटर पंप भी शामिल था। जिस पर निगम कमिश्नर के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सड़क से हटाकर सड़क को कब्जा मुक्त किया और कबाड़ी के सामान को जब्त कर लिया गया है। दूसरी कार्रवाई भी बंधवापारा क्षेत्र में की गई जहां नाला के किनारे राधेश्याम कैवर्त ने बिना अनुमति के मकान का निर्माण किया था। राधेश्याम कैवर्त द्वारा अवैध निर्माण के साथ ही शासकीय जमीन पर भी कब्जा करते हुए मकान के कुछ हिस्से निर्माण कर लिया गया था। जानकारी मिलने पर निगम द्वारा उक्त मकान पर कार्रवाई करते हुए मकान के आधे से अधिक हिस्से को तोड़ा गया है। इन दोनों कार्रवाई के बाद अवैध निर्माण के खिलाफ मुहिम के साथ ही शासकीय जमीन अतिक्रमण मुक्त हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
