पार्षद चुनाव में 52.18 फीसदी वोटरों ने किया मतदान, पूरे समय डटे रहे विधायक और महापौर

बिलासपुर। नगर निकाय उप निर्वाचन 2022-23 अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्र. 16 में पार्षद पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। 52.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव के दौरान महापौर रामशरण यादव और विधायक शैलेश पांडेय पूरे समय मतदान केंद्र के बाहर डटे रहे।
जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर द्वारा जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार 52.18 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कड़ाके की ठंड की परवाह न करते हुए बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने मतदान केंद्रों में पहुंचे। मतदान केन्द्र में बुजुर्गो और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी। जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने लगातार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस उप निर्वाचन में मतदान सुबह 8 बजे से प्रांरभ हुआ। पार्षद पद के मतों की गणना 12 जनवरी को की जायेगी। ब्रजेश मेमोरियल कन्या उमावि हिंदी मीडियम स्कूल में स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना का कार्य संपन्न होगा। मतदान के दौरान बूथों में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी, कार्यकर्ता एक एक मतदाता से हाथ जोड़कर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मिन्नते करते रहे। महापौर, विधायक, कई पार्षद भी मैदान में डटे रहे। देरशाम तक मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की भिड़ लगी रही।
00 बुजुर्गाें और दिव्यांगजनों में दिखा उत्साह
वार्ड क्रमांक 16 के उप चुनाव में पहली बार मतदान करने आई 18 वर्षीय सुश्री अंशिका दुबे ने मतदान करने के बाद खुशी जाहिर की। ठिठुरन भरी ठंड में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 90 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती बुधवारा बाई ने लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया। 75 वर्षीय दिव्यांग मतदाता श्रीमती बसन्ता बाई सूर्यवंशी ने भी उत्साह से मतदान किया।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *