बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने ग्रामीणों द्वारा बार-बार आग्रह के बाद भी नरेगा जॉब कार्ड नहीं बनाये जाने पर निरतु के रोजगार सहायक को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। तखतपुर के निरतु पंचायत का रोजगार सहायक पिछले दो साल से मांग किये जाने के बाद भी रोजगार कार्ड नहीं बनाया है। निरतु के ग्रामीणों ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर से मुलाकात कर जॉब कार्ड एवं रोजगार की मांग की। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों एवं किसानों से मुलाकात कर इत्मीनान के साथ समस्याएं सुनी। गंभीर किस्म की कुछ समस्याओं को टीएल पंजी में दर्ज कर साप्ताहिक बैठक में जवाब देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में आज 120 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जरूरतमंद कई गरीब परिवारों को मौके पर ही राशन कार्ड बनाकर वितरित किये।
जनदर्शन में पहुंचे घुरू निवासी संतोष यादव ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि 4 साल बाद भी उन्हें आरबीसी 6-4 का मुआवजा नहीं मिला है। प्राकृतिक तूफान में उनके 5 मवेशी काल कवलित हो गये थे। उन्होंने अपर कलेक्टर को इसकी जांच कर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। कोटा ब्लॉक के ग्राम रैनपुर की एक महिला की शासकीय अस्पताल में प्रसव हुई थी। 10 महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। सीएमएचओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। रतनपुर ओछीनपारा के ग्रामीण किसानों ने बरसाती पानी निकासी की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग में ओछीनपारा ओव्हरब्रिज के नजदीक पाईन लाईन नहीं बिछाये जाने के कारण 10 एकड़ की फसल पानी में डूब जाती है। नुकसान होता है। तखतपुर एसडीएम को एनएचआई के इंजीनियरों के साथ इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। वन अधिकार के तहत मिले पट्टे की भूमि पर कर्रा निवासी बीनू खैरवार नियम विरूद्ध ढाबा निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आवेदन देकर इस पर रोक लगाने एवं पट्टा निरस्त करने का अनुरोध किया। एसडीएम कोटा इसकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। बेलगहना तहसील के ग्राम सिलपहरी निवासी राजकुमार यादव ने केंदा कियोस्क बैंक के विरूद्ध शिकायत की है। उनके पिता की मृत्यु के बाद भी उनके खाते से बैंक द्वारा लेनेदेन किया गया है। एसडीएम कोटा एवं लीड बैंक मैनेजर को संयुक्त रूप से जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कोटा के ग्राम रैनपुर के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने गांव में ही मतदान केन्द्र खोलने की मांग की है ताकि बुजुर्ग, विकलांग लोग भी मताधिकार का उपयोग कर सकें। भेलवांटिकरा के इम्तियाज अहमद जुनवानी ने सौरसुजला योजना के अंतर्गत सरफेस मोटर के बदले जबरन सबमर्सिबल मोटर पम्प दिये जाने की शिकायत की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 25, 2026अमृतसर से लाकर शहर में बेच रहा था हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की हेरोइन जप्त
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
