शीतलहर का असर, सुबह 8 बजे के पहले नहीं खुलेगी कोई भी स्कूल, कलेक्टर ने जारी किए आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

बिलासपुर। प्रदेश के लगभग सभी जिले शीत लहर की चपेट में है। सुबह से लेकर रात तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शर्द हवाएं चल रहे है। जिसके कारण सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चो के अभिभावक लगातार बच्चो को राहत देने के लिए स्कूल बंद करने की मांग कर रहे है। बच्चो की परेशानी और अभिभावकों की मांग को देखते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार ने स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब कोई भी स्कूल सुबह 8 बजे के पहले नही खुलेंगे। लेकिन अब स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब तक प्रदेश के चार जिलों में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया जा चुका है।
इस सम्बन्ध में बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी किया है, आदेश में शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं की स्कूल टाईमिंग में बदलाव किया गया है। दो पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में सुबह की पाली 8 बजे से शुरू होगी। वहीं दूसरी पाली की कक्षाएं 12.30 बजे से 4.30 बजे तक चलेगी। एक पाली में चलने वाली कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम के 4.30 बजेे तक चलेगी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *