करगीरोड (कोटा)। कोटा नगर के अग्रवाल समाज के द्वारा अग्रसेन भवन में एक दिवसीय अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 39वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर करगीरोड कोटा शाखा में रक्त दान शिविर का आयोजन रखा गया था जिसमे नगर के लोगो ने कर अपना रक्त दान कर इस दिन को यादगार बनाया एवं 51 रक्त दानदाता ने अपना रक्त दान किया इसमें नगरवासियों, पुलिस विभाग के कर्मचारी, पाटिल रेल के कर्मचारी एवं नर्सिंग छात्रा ने द्वारा रक्तदान किया गया। मारवाड़ी युवा मंच कोटा हमेशा से समाज हित के लिए कार्य करता आ रहा है जिसमे मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल एवम् सचिव आकाश अग्रवाल के द्वारा बताया गया की जिस किसी भी व्यक्ति को रक्त कि आवश्यकता पूरे देश भर में कही भी होती है तो वह उन्हें रक्त उस शहर के सम्बन्धित मारवाड़ी युवा मंच शाखा के संपर्क कर के उन्हें रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास करते है उन्होंने बताया कि विगत 39 वर्षों से मारवाड़ी युवा मंच शाखा राष्ट्रीय स्तर पर समाज कल्याण के लिए कार्य कर रही है एवं उनके द्वारा समय समय पर समाज हित के लिए लोक कल्याण के लिए योजना चलायी जा रही है।
कार्यक्रम को कोटा शाखा मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य प्रतीक अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल चंद्रकांत अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल , अखिल अग्रवाल, रुद्र अग्रवाल ,अमित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल ,रितेश अग्रवाल, एवं अन्य मारवाड़ी युवा मंच कोटा सदस्यों की सहायता द्वारा एकता ब्लड बैंक बिलासपुर में 51 यूनिट रक्तदान कराया गया ।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
